विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2020

छेड़खानी का विरोध करने पर जिंदा जलाया, महिला की हालत गंभीर

जुलाना थाना पुलिस ने बताया कि अकालगढ़ गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि 20 जून को वह घर में अकेली थी, उसी दौरान गांव का सोहन घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा.

छेड़खानी का विरोध करने पर जिंदा जलाया, महिला की हालत गंभीर
महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया और उसका विरोध करने पर उसपर मिट्टी तेल छिड़कर उसे जलाने की कोशिश की.
  • जून हरियाणा के जींद जिले में अकालगढ़ गांव में हुई घटना
  • क व्यक्ति ने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया
  • उसका विरोध करने पर उसपर मिट्टी तेल छिड़कर उसे जलाने की कोशिश की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जींद:

जून हरियाणा के जींद जिले में अकालगढ़ गांव में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर अकेली महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया और उसका विरोध करने पर उसपर मिट्टी तेल छिड़कर उसे जलाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फिलहाल हत्या का प्रयास, छेडखानी, घर में जबरन घुसना सहित विभिन्न संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. जुलाना थाना पुलिस ने बताया कि अकालगढ़ गांव निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि 20 जून को वह घर में अकेली थी, उसी दौरान गांव का सोहन घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा.

उन्होंने बताया कि महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी सोहन ने उस पर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी और फरार हो गया. उन्होंने महिला कि महिला की चीख सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचाया और अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है. जुलाना थाना की जांच अधिकारी अनिता ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com