एनडीआरएफ़ के कन्हैया कुमार ने जांबाजी से बचाई बच्ची की जान
मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा मुहैया कराये गये आंकड़े के मुताबिक, पोंटा साहिब में 239 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सुजानपुर तिहरा में 238 मिलीमीटर बारिश हुई है. सुबह 8.30 बजे तक मंडी (235 मिमी), पालमपुर (212 मिमी), शिमला (172.6 मिमी), धर्मशाला (142.8 मिमी) बारिश दर्ज की गई. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि किन्नौर के रुतुरांग में भूस्खलन की वजह से सांग्ला-कर्चम मार्ग को बंद कर दिया गया. शिमला में, फेज-3, कंगनाधार में भूस्खलन की वजह से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. कांगड़ा जिले के भी भूस्खलन के कारण कई सड़कों को बंद किया गया. इसके अलावा भूस्खलन की वजह से चांबा जिले के पंजपुला में सड़क को बंद कर दिया गया.
देश के सात राज्यों में बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 774 लोगों की मौत
14 अगस्त को मौसम का हाल
भारी बारिश : छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड.
केरल में भारी बारिश का कहर, सीएम ने कहा - ऐसी त्रासदी राज्य में पहले नहीं, राहत-बचाव के काम में लगी सेना
15 अगस्त को मौसम का हाल
भारी बारिश : मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश
16 अगस्त को मौसम का हाल
भारी बारिश : मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश
17 अगस्त को मौसम का हाल
भारी बारिश : मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं