घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया था
नई दिल्ली:
गुजरात के राजकोट में दलित की पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार ने संज्ञान में लिया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लिया है. पीड़ित परिवार एक कबाड़ की दुकान में कूड़ा बीनने गया था. लेकिन कहा जा रहा है कि वहां के कर्मचारियों ने उन लोगों को चोर समझ लिया और उनमें से एक को बांध कर बुरी तरह से पीटा. पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
गुजरात के राजकोट में दलित की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी भी गंभीर रूप से घायल
वहीं मीडिया में आई खबरों को संज्ञान में लेते हुये आयोग ने इसे गंभीर मुद्दा माना है. आयोग ने इस घटना को लेकर गुजरात के मुख्य सचिव को एक नोटिस जारी कर राज्य सरकार से 4 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है.
घटना का वीडियो
गौरतलब है कि गुजरात के राजकोट से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जहां कूड़ा बीनने आए एक दलित जोड़े की भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में पति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद से पीड़ित परिवार पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठा हुआ है. दरअसल राजकोट रादादिया इलाक़े में ये परिवार कूड़ा बीनने आए था. आरोप है कि उसी वक़्त वहां मौजूद एक फैक्टरी के मालिक ने उन्हें चोर समझ कर पिटाई शुरू कर दी. वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस कदर बेहरमी ने रॉड और लाठी से इस जोड़े की कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gujarat Dalit Murder Case, NHRC