विज्ञापन
This Article is From May 23, 2018

दलित की पीट-पीटकर हत्या : NHRC ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजकोट जिले के शापर के निकट एक कारखाना परिसर में एक दलित व्यक्ति को कथित तौर पर पीट- पीटकर मार डालने की घटना के संबंध में गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है.

दलित की पीट-पीटकर हत्या : NHRC ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया
फाइल फोटो
  • NHRC ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया
  • दलित की पीट-पीटकर हत्या मामले में नोटिस
  • 4 सप्ताह के भीतर मामले पर रिपोर्ट देने को कहा है
अहमदाबाद: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राजकोट जिले के शापर के निकट एक कारखाना परिसर में एक दलित व्यक्ति को कथित तौर पर पीट- पीटकर मार डालने की घटना के संबंध में गुजरात सरकार को नोटिस जारी किया है. एनएचआरसी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस देकर चार सप्ताह के भीतर मामले पर रिपोर्ट देने को कहा है. 

यह भी पढ़ें: गुजरात के राजकोट में दलित की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी भी गंभीर रूप से घायल

आयोग ने साथ ही यह बताने को भी कहा है कि प्रभावित परिवार को राहत उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाये गए हैं. रदाडिया कारखाना परिसर में 20 मई को फैक्ट्री के मालिक सहित पांच लोगों ने चोरी के संदेह में कूड़ा बीनने वाले मुकेश वानिया (35) और उसकी पत्नी की कथित तौर पर पिटाई की थी. पिटाई के कारण मुकेश ने दम तोड़ दिया था. 

VIDEO: कर्ज ना चुकाने पर साहूकार ने दलित को बेरहमी से पीटा
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. पुलिस ने वीडियो के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NHRC, Dalit Beaten
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com