गुजरात सरकार के पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट की सुरक्षा वापस ली. (फाइल फोटो)
अहमदाबाद:
गुजरात सरकार ने पूर्व IPS अधिकारी संजीव भट्ट को दी गई सुरक्षा वापस लेते हुए दावा किया है कि उनकी जान को अब कोई खतरा नहीं है. गुजरात सीआईडी की खुफिया इकाई की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि खतरे के बारे में समीक्षा के बाद भट्ट सहित 64 लोगों से सुरक्षा वापस ले ली गई है.
भट्ट ने कल मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को एक पत्र लिखकर उनसे गृह विभाग को निर्देश देने का अनुरोध किया था कि ऐसा कोई भी कदम उठाने से परहेज करना चाहिए जिससे की उनकी सुरक्षा को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खतरा उत्पन्न हो.
सरकार ने भट्ट की सुरक्षा में एक सशस्त्र निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) को तैनात किया था.
(इनपुट : भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं