FIFA World Cup 2022 Brazil Team Profile: फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज 20 नवंबर से कतर होने वाला है. इस बार 32 टीम फुटबॉल के इस महाकुंभ में हिस्सा ले रही है. फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) का पहला मैच कतर और इक्वाडोर के बीच मैच के बीच खेला जाएगा. बता दें कि इस वर्ल्ड कप में टीमों को 4 ग्रुप में रखा गया है. वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम ब्राजील को ग्रुप जी में रखा है जिसके साथ सर्बिया, स्विटजरलैंड और कैमरून की टीम भी शामिल हैं. ब्राजील एक ऐसी टीम है जो इसबार भी खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है.
5 बार ब्राजील ने जीता है खिताब
फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब ब्राजील की टीम (Brazil) ने 5 बार जीता है. पहली बार इस टीम ने साल 1958 में स्वीडन को हराकर चैंपियन बनने का कमाल किया था. वहीं, 1962 में चेकोस्लोवाकिया को हराकर, 1970 में इटली को हराकर, 1994 में भी इटली को फाइनल में हराने का कमाल ब्राजील की टीम ने किया था. इसके बाद 2002 में ब्राजील ने फाइनल में जर्मनी को हराकर पांचवीं बार खिताब जीतने का कमाल कर दिखाया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ब्राजील का फीफा रैंकिंग
ब्राजील दुनि्या की नंबर एक टीम है. इस बार भी इस टीम का जलवा देखने को मिल सकता है. ब्राजील एक ऐसी टीम है जो विरोधी टीम पर आक्रमक अंदाज में खेलती है और साथ ही रणनीति से गोल करने में सफल रहती है. यही कारण है कि 5 बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही है. लेकिन पिछले 4 वर्ल्ड कप से ब्राजील खिताब जीतने से वंचित रही है. ऐसे में उम्मीद है कि इस बार ब्राजील बेहतरीन परफॉर्मेंस कर खिताब जीतने की कोशिश करेगी.
ब्राजील की संभावित टीम वर्ल्ड कप के लिए
गोलकीपर: एलिसन बेकर, एडर्सन, वेवर्टन, डिफेंडर: थियागो सिल्वा, मार्क्विनहोस, डेनिलो, एलेक्स टेल्स, एलेक्स सैंड्रो, एडर मिलिटाओ, ब्रेमर, इबनेज़, मिडफील्डर: ब्रूनो गुइमारेस, कैसीमिरो, लुकास पाक्वेटा, फैबिन्हो, फ्रेड, एवर्टन रिबेरो, फॉरवर्ड: नेमार, रॉबर्टो फ़िरमिनो , विनीसियस जूनियर, एंटनी, रिचर्डसन,राफिन्हा, रोड्रिगो, मैथियस कुन्हा, पेड्रो
ब्राजील के बेस्ट प्लेयर
नेमार: 30 साल के नेमार ((Neymar Brazilian football player) न सिर्फ ब्राजील के लिए बेस्ट प्लेयर हैं बल्कि फुटब़ॉल की दुनिया के भी बेस्ट प्लेयर हैं. एक बार फिर यदि ब्राजील फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीतना चाहता है तो नेमार को अपना बेस्ट देना होगा. नेमार यदि पूरे दम के साथ फुटबॉल के मैदान पर अपना जौहर दिखाने में सफल रहे तो फिर ब्राजील के लिए टूर्नामेंट में आगे जाने का काम आसान हो जाएगा. नेमार भी चाहेंगे कि वो इस बार अपने टीम के लिए उम्दा परफॉर्मेंस कर टीम को खिताब दिलाए. नेमार के नाम ओलंपिक स्वर्ण के अलावा रियो डी जनेरियो में 2016 के ओलंपिक खेलों में जीत हासिल की, नेमार की राष्ट्रीय टीम के साथ एकमात्र ट्रॉफी 2013 में आई जब ब्राजील ने कन्फेडरेशन कप जीता था.
ब्राजील के ग्रुप मैचों का कार्यक्रम:
नवंबर 25: बनाम सर्बिया, नवंबर 28: बनाम स्विट्ज़रलैंड, दिसंबर 3: बनाम कैमरून
मैचों का लाइव टेलीकास्ट (Fifa world cup live telecast in India)
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का Live प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 के पास है.स्पोर्ट्स-18 और स्पोर्ट्स-18 HD चैनल्स पर तो वहीं वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग VOOT Select और जियो Jio TV पर होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं