विज्ञापन

लियोनेल मेसी का आखिरी मुकाबला: अर्जेंटीना की किस टीम से होगी टक्कर, कहां देख पाएंगे लाइव

फुटबॉल के महानतन खिलाड़ी और अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी का का विदाई मुकाबला दुनिया भर में उनके फैंस के लिए एक इमोशनल पल होगा.

लियोनेल मेसी का आखिरी मुकाबला: अर्जेंटीना की किस टीम से होगी टक्कर, कहां देख पाएंगे लाइव
कब और कहां देख पाएंगे लियोनेल मेसी का विदाई मैच

अर्जेंटीना और बेनिन के बीच होने वाले मुकाबले पर दुनिया भर की नजरें होंगी. यह तीन बार की विश्व विजेता टीम के लिे और दुनिया भर में मौजूद लियोनेल मेसी के फैंस के लिए अहम पल होगा, क्योंकि  पिछले दो दशकों में टीम के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे, 39 साल के सुपरस्टार अपना आखिरी मैच खेलेंगे. जब अर्जेंटीना ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मास मॉन्यूमेंटल में 93वीं रैंकिंग वाली टीम बेनिन की मेजबानी करेगा, तब स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक और स्क्रीन के सामने बैठे लाखों लोग इस दिग्गज खिलाड़ी को विदाई देंगे.

शानदार विरासत छोड़ रहे मेसी

मेसी ने अगस्त 2005 में हंगरी के खिलाफ़ एक फ्रेंडली मैच से अपने सफर की शुरुआत की थी और आगे चलकर खेल के दिग्गजों में से एक बन गए. मेसी अपने पीछे एक शानदार विरासत छोड़ रहे हैं, जिसमें 2022 वर्ल्ड कप का खिताब, दो और वर्ल्ड कप फाइनल (2014, 2026), दो कोपा अमेरिका ट्रॉफी (2021, 2024), एक ओलंपिक गोल्ड मेडल (2008) और नेशनल टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर 125 गोल शामिल हैं.

हालांकि, अब समय आ गया है कि मेसी अर्जेंटीना की कमान अगली पीढ़ी को सौंपें ताकि टीम अपने वर्तमान को संवार सके और उस ताकतवर टीम के तौर पर बनी रहे, जिसे बनाने में आठ बार के बैलन डी'ओर विजेता ने मदद की थी.  उनके इंटरनेशनल रिटायरमेंट से एक जरूरी सवाल उठता है, क्या अर्जेंटीना दुनिया की टॉप टीमों में बना रहेगा, या फिर लंबे समय तक कोई ट्रॉफी न जीतने का दौर आने वाला है?  

अर्जेंटीना के सामने बड़ा सवाल, मेसी के बाद कौन? 

अर्जेंटीना को डिएगो माराडोना के जाने के बाद अपना तीसरा खिताब जीतने के लिए 36 साल का इंतजार करना पड़ा था. अर्जेंटीना ने फुटबॉल इतिहास में अपना दूसरा विश्व कप खिताब 1986 में डिएगो माराडोना की कप्तानी में जीता था. इसके बाद, लियोनेल मेस्सी की कप्तानी में टीम ने 2022 में जाकर अपना तीसरा विश्व कप खिताब हासिल किया.

नेशनल कोच लियोनेल स्कालोनी कहते हैं,"मेसी कुछ ऐसा छोड़ रहे हैं जिसकी कोई बराबरी नहीं है. हमें खेलना जारी रखना होगा, लेकिन पिच पर उनके होने का एहसास ही अलग है. मैंने फ़ुटबॉल के मैदान पर किसी और को वैसा करते नहीं देखा जैसा वह करते हैं, और इसी चीज़ की हमें कमी खलेगी."

इन खिलाड़ियों से होगी उम्मीद

हालांकि, स्कालोनी मेसी के बाद के समय को लेकर उम्मीद से भरे हैं,"अर्जेंटीना की नेशनल टीम बनी रहेगी. हम ऊंचे स्तर पर बने रहेंगे, मुझे इसमें कोई शक नहीं है." भविष्य यहीं है. वर्ल्ड कप के बाद मेसी के बिना खेले गए पहले दो मैचों में, अर्जेंटीना ने पिछले हफ़्ते बोलीविया के खिलाफ 4-0 और बुर्किना फ़ासो के खिलाफ 7-0 से शानदार जीत हासिल की. ​​प्रतिद्वंद्वी टीमों के स्तर के बावजूद, इन मैचों ने भविष्य की एक दिलचस्प झलक दिखाई.

एमिलियानो मार्टिनेज़, क्रिस्टियन रोमेरो, एन्ज़ो फ़र्नांडेज़ और लॉटारो मार्टिनेज़ जैसे स्थापित स्टार्स के साथ-साथ, नए टैलेंट की एक रोमांचक लहर भी सामने आई- क्रिएटिव मिडफ़ील्डर निकोलस पाज और फ्रेंको मास्टान्टुओनो, और जियानलुका प्रेस्टियानी और लियोनेल फ़्लोरेस. 

फ्लोरेस, बोका जूनियर्स के यूथ प्लेयर हैं. उन्होंने सिर्फ़ दो महीने पहले ही अपना प्रोफ़ेशनल डेब्यू किया था और उन्हें सीनियर नेशनल टीम के साथ खेलने का अनुभव भी मिल चुका है.  

वहीं, बेनिन के लिए यह खेल के सबसे बड़े आइकॉन में से एक को करीब से देखने का मौका है. कमान डिएगो माराडोना से मेसी के हाथों में आई थी. अब समय आ गया है कि मेसी अर्जेंटीना के भविष्य को कमान सौंप दें. उनकी विरासत को लंबे समय तक याद रखा जाएगा और उनके विदाई समारोह को भी यादगार बनाया जाएगा.

भारत में कैसे देख पाएंगे लाइव

भारतीय फैंस को मेसी का लास्ट डांस देखने के लिए सुबह जल्दी उठना पड़ेगा. यह मुकाबला बुधवार सुबह 4:30 बजे शुरू होगा. हालांकि, मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में उपलब्ध नहीं होगा. लेकिन इसे ZEE5 पर डिजिटल रूप से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lionel Messi, Argentina, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com