International Yoga Day: योग से पहले और बाद में सही डाइट लेना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह शरीर को एनर्जी देता है और मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है. योग से पहले हल्का और पोषक आहार, जैसे फल, मेवे, नारियल पानी और ओट्स, शरीर को एक्टिव बनाए रखते हैं. वहीं, योग के बाद प्रोटीन से भरपूर भोजन, साबुत अनाज, दही और हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और थकान को दूर करते हैं. सही खानपान से योग का ज्यादातर लाभ मिलता है और शरीर को संतुलित पोषण मिलता है. इस लेख में, हम योग से पहले और बाद में खाने के सबसे अच्छे विकल्पों और उनके अद्भुत फायदों पर चर्चा करेंगे.
योग करने से पहले क्या खाएं? (What To Eat Before Doing Yoga?)
योग से पहले हल्का और पौष्टिक आहार लेना चाहिए, जिससे शरीर को ऊर्जा मिले लेकिन भारीपन महसूस न हो.
यह भी पढ़ें: सुबह पेट साफ नहीं होता, तो रोज रात को सोने से पहले पी लें ये चीज, कब्ज का है रामबाण घरेलू इलाज
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. फल और मेवे: केला, सेब, पपीता, अंगूर त्वचा और पाचन के लिए फायदेमंद, बादाम, अखरोट, काजू – एनर्जी और ब्रेन के लिए लाभकारी.
2. नारियल पानी: इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर शरीर को हाइड्रेट रखता है.
3. हल्का नाश्ता: ओट्स, स्प्राउट्स, दही – पाचन में मदद और एनर्जी प्रदान करता है.
4. कैफीन से बचें: चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक से बचें, क्योंकि यह थकान बढ़ा सकता है.
योग करने के बाद क्या खाएं? (What To Eat After Doing Yoga?)
योग के बाद शरीर को पोषण की जरूरत होती है, जिससे मसल्स रिकवरी हो और एनर्जी दोबारा मिले.
यह भी पढ़ें: श्री श्री रवि शंकर ने बताए रात को जल्दी और अच्छी नींद लेने के आसान 5 तरीके और नींद न आने की वजह
1. प्रोटीन से भरपूर डाइट: अंडा, टोफू, दालें – मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं. प्रोटीन शेक – वर्कआउट के बाद रिकवरी में मदद करता है.
2. साबुत अनाज: ब्राउन राइस, शकरकंद – एनर्जी बनाए रखते हैं.
3. दही और छाछ: पाचन सुधारते हैं और शरीर को ठंडक देते हैं.
4. हाइड्रेशन का ध्यान रखें: नारियल पानी, इलेक्ट्रोलाइट से भरपूर ड्रिंक – ये पसीने से खोए हुए लिक्विड की पूर्ति करते हैं.
योग से पहले और बाद में सही डाइट लेना शरीर को एनर्जी, न्यट्रिशन और संतुलन प्रदान करता है. हल्का और पौष्टिक भोजन योग के लाभ को बढ़ाता है और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. अगर आप योग का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहते हैं, तो सही खानपान को अपने रूटीन में शामिल करें.
Watch Video: Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं