- शहद में भी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं.
- लहसुन को निमोनिया संक्रमण से बचने के लिए लाभदायक माना जाता है.
- हल्दी में एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं.
World Pneumonia Day 2021: आज विश्व भर में निमोनिया दिवस मनाया जा रहा है. हर साल 12 नवंबर (12-November) को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है. ‘निमोनिया फेफड़ों में होने वाला एक संक्रमण (इन्फेक्शन) है, जिसके कारण फेफड़ों में द्रव या मवाद भर जाता है. इससे कारण लगातार खांसी बनी रहती है, बुखार रहता है और सांस लेने में तकलीफ होती है. निमोनिया (Pneumonia Remedies) एक ऐसी संक्रामक बीमारी है जो खांसने, छींकने, छूने और सांस के जरिए फैल सकती है. ज्यादातर बच्चों में निमोनिया (World Pneumonia Day) हर आयु वर्ग के लिए चिंता का विषय है. आमतौर पर निमोनिया उन लोगों को जल्दी चपेट में लेता है, जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है. आपको बता दें कि निमोनिया का एक कारण प्रदूषण का बढ़ता स्तर भी है. निमोनिया से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार और हेल्दी डाइट का पालन कर सकते हैं.
निमोनिया से बचाने में मददगार हैं ये घरेलू उपायः
1. तुलसीः
तुलसी को आयुर्वेद में बहुत ही गुणकारी माना जाता है. तुलसी के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं जो खांसी, जुकाम, सर्दी जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं और सांस प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. तुलसी ड्रिंक का रोजाना सेवन करने से निमोनिया संक्रमण से बचा जा सकता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

हर साल 12 नवंबर (12-November) को विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है.
2. शहदः
शहद को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. शहद में भी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सिडेंट होते हैं. शहद को अदरक के साथ खाने या अदरक वाले गर्म पानी में शहद डालकर पीने से निमोनिया में राहत मिल सकती है.
3. हल्दीः
हर भारतीय किचन में मजबूत पकड़ बनाएं रखने के अलावा आयुर्वेद में भी हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी में एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. इसके सेवन से ब्रोन्कियल नलिकाओं से बलगम और पित्त को हटाने में मदद मिल सकती है. हल्दी वाला गुनगुना दूध, या हल्दी ड्रिंक का सेवन करने से निमोनिया संक्रमण से बचा जा सकता है.
4. लहसुनः
लहसुन को निमोनिया संक्रमण से बचने के लिए लाभदायक माना जाता है. लहसुन में मैंगनीज, विटामिन बी, विटामिन सी, सेलेनियम और फाइबर पाए जाते हैं. जो वायरल और फंगल इंफेक्शन से बचाने में मददगार हो सकते हैं.
Pneumonia: Symptoms, Causes | What To Eat In Pneumonia: ये चीजें नहीं होने देंगी निमोनिया!
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं