विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

दूध के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, पाचन तो खराब होगा ही ये 5 बड़े नुकसान भी हो सकते हैं

World Milk Day: अगर आप इन फूड्स को दूध के साथ गलती से भी खाते हैं, तो पेट में भारीपन और गैस की समस्या हो सकती है. इसलिए अपने खानपान में संयम बरतें और सही खाने की आदतों को अपनाएं.

दूध के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, पाचन तो खराब होगा ही ये 5 बड़े नुकसान भी हो सकते हैं
World Milk Day: यहां जानें दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

World Milk Day 2025: दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें इसके साथ खाने से शरीर को नुकसान हो सकता है. गलत खानपान की आदतें न सिर्फ पाचन को प्रभावित करती हैं, बल्कि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती हैं. दूध के साथ भी ऐसा ही है. अगर आपने दूध के साथ कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लिए जो इसके साथ मेल न खाती हों, तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. यहां जानें दूध के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए और इससे होने वाले 5 बड़े नुकसान.

दूध के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? (What Should Not Be Eaten With Milk?)

1. खट्टे फल

संतरा, नींबू, अनार और अन्य खट्टे फलों को दूध के साथ नहीं खाना चाहिए. इनका एसिडिक नेचर दूध के प्रोटीन के साथ मिलकर पाचन को बिगाड़ सकता है, जिससे गैस, अपच और पेट दर्द की समस्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें: काकासन से घटाएं चर्बी, पेट की गंदगी करें साफ, लिवर-किडनी भी होंगे दुरुस्त, जानें अभ्यास का सही तरीका

2. नमक या नमकीन चीजें

दूध और नमक का कॉम्बिनेशन आयुर्वेद के अनुसार हानिकारक होता है. नमक वाले फूड्स, जैसे अचार या चिप्स, दूध के साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बन सकते हैं, जिससे एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

3. मछली और नॉनवेज

मछली और दूध का कॉम्बिनेशन कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा हानिकारक माना जाता है. इससे त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे सफेद दाग (विटिलिगो) या एलर्जी हो सकती हैं.

4. दही

दूध और दही दोनों डेयरी प्रोडक्ट्स हैं, लेकिन इन्हें साथ खाने से अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. इससे शरीर में बलगम बनने की संभावना बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर चंदन के साथ इन चीजों को मिलाकर लगाने से टैनिंग होगी साफ, ग्लो देख खुश हो जाएंगे आप

5. मूली

मूली और दूध का सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स बन सकते हैं, जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं और पाचन विकार पैदा हो सकते हैं.

कैसे रखें ध्यान?

अगर आप इन फूड्स को दूध के साथ गलती से भी खाते हैं, तो पेट में भारीपन और गैस की समस्या हो सकती है. इसलिए अपने खानपान में संयम बरतें और सही खाने की आदतों को अपनाएं.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Milk Day, Health Tips, Foods To Avoid With Milk, Milk And Digestion Issues, Side Effects Of Mixing Milk With Certain Foods, Health Risks Of Wrong Food Combinations, Best Dairy Consumption Practices, How To Improve Digestion Naturally, Milk And Food Pairing Guide, Prevent Stomach Problems From Dairy, Healthy Milk Consumption Habits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com