- ताजे फल स्ट्रेस फ्री फील कराने में मदद कर सकते हैं.
- गाजर में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं.
- गाजर को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है.
World Mental Health Day 2021: हर साल 10 (October) अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) मनाया जाता है. इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को मेंटल हेल्थ और मानसिक बीमारियों को लेकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना. आज कल की भागदौड़ भरी लाइफ और काम का प्रेशर मानसिक बीमारियों को बढ़ा रहा है. मानसिक स्वास्थ्य में हमारी डाइट भी अहम भूमिका निभाती है. अनहेल्दी खान-पान भी मानसिक बीमारियों का कारण बन सकता है. इसलिए अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें जो आपके पूरे शरीर को हेल्दी रखने और आपको स्ट्रेस फ्री फील कराने में मदद कर सकें. तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं जो मानसिक हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.
दिमाग को शांत रखने में मददगार हैं ये फूड्सः
1. फ्रेश फ्रूट्स:
फ्रेश फ्रूट्स मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं. आपको अपनी डाइट में फ्रेश फ्रूट्स जैसे सेब, संतरा, मौसमी, कीबी, केला आदि का सेवन करना चाहिए. इन फलों के सेवन से इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

फ्रेश फ्रूड्स मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं.
2. प्रोटीनः
मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन का सेवन काफी जरूरी माना जाता है. प्रोटीन की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में मूंगफली, तिल, फलियां, राजमा, दालें और सोयाबीन का अधिक सेवन कर सकते हैं.
3. ओट्सः
मानसिक स्वास्थ्य के लिए विटामिन बी6 का सेवन फायदेमंद माना जाता है. विटामिन बी6 की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में ओट्स को शामिल कर सकते हैं. ओट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-6 पाया जाता है.
4. गाजर-ब्रोकलीः
मानसिक स्वास्थ्य के लिए सब्जियों का सेवन जरूर करें. सब्जियों में विटामिन ए से भरपूर सब्जियों का ज्यादा सेवन करें. विटामिन ए की पूर्ति के लिए आप गाजर और ब्रोकली को डाइट में शामिल कर सकते हैं.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं