पथरी के लिए काल हैं इस फल के बीज, जानें फायदे और उपयोग का सही तरीका

Papita Beej Ke Fayde: क्या आप जानते हैं कि पपीते के बीज को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इतना ही नहीं ये इससे पथरी को भी कम करने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Papaya Seeds: पपीता के बीज खाने के फायदे.

Papaya Seeds In Hindi: फलों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन कई फल ऐसे हैं जिनके छिलके और बीज को भी सेहत के लिए कमाल माना जाता है. पपीता एक ऐसा फल है जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पपीते के जिन बीजों को हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं. दरअसल वो मार्केट में 2000 रुपये से भी ज्यादा कीमत के बिकते हैं. जी हां आपने बिल्कुस सही सुना. पपीते के बीज को औषधि से कम नहीं माना जाता है. क्योंकि इनमें आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है. इतना ही नहीं ये एंटी-बैक्टीरियल गुण से भी भरे होते हैं, तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इनका सेवन.

पपीता के बीज खाने के फायदे- (Papita Ke Beej Ke Fayde)

1. पथरी-

पपीते का बीज किडनी को मजबूत बनाता है. यह किडनी में मौजूद स्टोन को बाहर निकालने में भी मददगार है. ऐसे में अगर आपको भी किडनी में स्टोन की समस्या है, तो नियमित रूप से पपीते के बीज को सुखाकर इसका सेवन करें. ऐसा करने से किडनी का स्‍टोन बाहर निकल सकता है.

ये भी पढ़ें- रोजाना 15 दिन तक सुबह खाली पेट पानी में उबालकर पी लें ये हर पत्ते, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते 

2. पाचन

पपीता के बीजों को पेट की लिए काफी अच्छा माना जाता है. कई अध्ययनों का मानना है कि पपीता के बीज में प्रोटियोलिटिक एंजाइम होते हैं, जो आंतों में रहने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं और इससे पेट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.

Advertisement

3. डायबिटीज-

डायबिडीज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. इसका कोई ज्ञात इलाज नहीं है इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है. पपीते के बीज में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लावोनोइड होते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार हैं.

4. वजन घटाने-

अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो पपीते के बीज का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

Advertisement

कैसे करें पपीते के बीज का सेवन- (How To Consume Papaya Seeds)

पपीते के बीज को आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. इन्हें सीधे चबाकर खा सकते हैं, पाउडर बनाकर स्मूदी या जूस में मिला सकते हैं, या सलाद और दही में डालकर भी खा सकते हैं.

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?)

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
TCS धर्मांतरण केस में निदा को जमानत देते समय कोर्ट ने किया भगवान कृष्ण का जिक्र, वकील ने क्या बताया

Topics mentioned in this article
Papaya Seeds
What Happens If You Consume Papaya Seeds
Papita Beej Ke Fayde
Papaya Seeds For Stone
Papaya Seeds For Kidney Stone