Benefits Of Ginger Water In Hindi: अदरक का नाम लेते ही हमारे दिमाग में सबसे पहला ख्याल अदरक वाली चाय का आता है. क्योंकि इसे सबसे ज्यादा चाय में फ्लेवर को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आपको बता दें कि अदरक एक ऐसा हर्ब है जिसे सेहत के लिए कमाल माना जाता है. क्योंकि अदरक में एंटी-आक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल जैसे गुण पाए जाते हैं, जो कई मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप सुबह रोजाना अदरक पानी का सेवन करते हैं. तो शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को पीना चाहिए अदरक का पानी.
अदरक का पानी पीने के फायदे- (Adark Ka Pani Pine Ke Fayde)
1. डाइजेशन- (Digestion)
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो सुबह खाली पेट करें अदरक के पानी का सेवन. क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण भी पाए जाते हैं, जो पेट में जलन, अपच, जैसी कई समस्याओं से राहत दिला सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Vitamin B12 की कमी को दूर करने के लिए इन 4 सब्जियों को करें डाइट में शामिल

Photo Credit: iStock
2. वजन घटाने- (Weight Loss)
मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अदरक का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है. रोजाना सुबह एक गिलास अदरक पानी पीने से शरीर में जमे फैट को कम करने में मदद मिल सकती है.
3. हेल्दी स्किन- (Healthy Skin)
आज के समय में भला कौन नहीं चाहता कि वो सुंदर दिखे. लेकिन कील-मुंहासे जैसी समस्याएं हमारी इस चाहत को पूरी नहीं होने देती हैं. अगर आप भी अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आप अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि ये पानी शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मददगार हैं.
4. इम्यूनिटी- (Immunity)
मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार हैं. अगर आप भी अपनी कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अदरक के पानी का सेवन कर सकते हैं.
GBS: Pune में फैल रहा GBS Syndrome क्या है, Expert ने बताए लक्षण, कारण, इलाज व बचाव | Guillain-Barre Syndrome Kya hai | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं