What should we not apply on face?: चेहरा किसी भी इंसान की पहचान होती है. हर कोई सुंदर दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करता, कभी कभी हम अपने चेहरे को निखारने और सुंदर दिखने के लिए कई चीजों को चेहरे पर अप्लाई करते हैं. लेकिन, जानकारी की कमी के चलते हमें कई बार गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. स्किन की देख-भाल करना उतना ही जरूरी है जितना की शरीर की. चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने (Pimples And Acne) और डार्कनेस कई कारणों से हो सकते हैं. खान-पान में कमी, पोषक तत्वों की कमी, धूल, धूप में रहना आदि. इन सब समस्याओं से बचने के लिए हममें से ज्यादातर लोग घरेलू उपायों की मदद लेते हैं. लेकिन इन चीजों के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है. तो चलिए जानते हैं ऐसी ही चीजों के बारे में जिनका इस्तेमाल आपको स्किन पर डायरेक्ट करना चाहिए या नहीं.
चेहरे पर न लगाएं ये चीजें वर्ना उठानी पड़ सकती है परेशानी ( Things You Should NEVER Put on Your Face, Do and don'ts in skin care?)
1. बॉडी लोशन
कुछ लोग चेहरे पर मेकअप निकालने के लिए बॉडी लोशन का इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन, आपको बता दें कि बॉडी लोशन का टेक्सचर गाढ़ा होता है, जिसके कारण कील, मुहासें जैसी अन्य समस्याएं हो सकती हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2. नींबू
अगर आप नींबू का सीधा स्किन पर इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बता दें कि ये स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है. नींबू के रस को डायरेक्ट नहीं बल्कि, पैक और अन्य चीजें के साथ मिलाकर लगा सकते हैं.

Things You Should NEVER Put on Your Face: बॉडी लोशन का टेक्सचर गाढ़ा होता है, जिसके कारण कील, मुहासें जैसी अन्य समस्याएं हो सकती हैं.
3. ग्रीन टी-
कुछ लोगों की स्किन बड़ी सेंसिटिव होती है, ऐसे लोगों को बहुत ही सावधानी के साथ स्किन पर चीजों को अप्लाई करना चाहिए. अगर आप पैक में ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हैं, तो न करें इससे स्किन ड्राई हो सकती है.
4. नीम की पत्तियां-
नीम की पत्तियों को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. लेकिन सेंसिटिव स्किन के लोगों को नीम का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करना चाहिए. इससे स्किन पर रैसज पड़ सकते हैं.
इस सब्जी के पत्तों को डाइट में कर लिया शामिल तो आपके आस-पास भी नहीं फटकेंगी ये बीमारियां
How to Reverse Diabetes Naturally | कैसे करें डायबिटीज को रिवर्स, जानें एक्सपर्ट से
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं