सर्दी के मौसम में चेहरे का ग्लो कम होने लगता है और गालों की कुदरती चमक कहीं खो सी जाती है. वहीं, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय आपको अंदर अपनी हेल्थ को ठीक करना होगा. अगर आपका हीमोग्लोबिन बेहतर होगा तो चेहरे पर चमक अपने आप लौट आएगी. इस सर्दी में डिनर में एक कटोरी गर्म गर्म गाजर और टमाटर का हाई प्रोटीन सूप बनाकर पीएं. इससे आपकी सेहत तो अच्छी होगी, साथ हीमोग्लोबिन और खूबसूरती दोनों के दवाई का काम करेगी. दरअसल, इस सीजन में गाजर और टमाटर बहुत ज्यादा आते हैं और इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और लाइकोपीन होता है, जो खून की कमी को दूर करके गालों पर नेचुरी गुलाबी निखार जाता है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी, जो मिनटों में तैयार कर देगी.
सूप के लिए जरूरी सामग्री
दो कटी हुई गाजर, तीन से चार कटे हुए पके हुए लाल टमाटर, प्रोटीन के लिए आप उबली हुई पीली मूंग दाल या पनीर या टोफू के टुकड़े करीब आधा कप ले सकते हैं. चार से पांच बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां, एक छोटा टुकड़ा अदरक, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच मक्खन या देसी घी और स्वादानुसार नमक और काला नमक.
सूप का हाई प्रोटीन और परफेक्ट टेकसचर का सीक्रेट
प्रोटीन के लिए : आप सूप में उबली हुई मूंग दाल या मैश किया हुआ पनीर मिला दें. इससे इसमें विटामिन ही नहीं होंगे, बल्कि यह हाई प्रोटीन मील बन जाएगा, जो डिनर के लिए परफेक्ट है.
स्लो आंच पर पकाइए : गाजर और टमाटर का सूप धीमी आंच पर पकाइए, ताकि इसका सारा कच्चापन खत्म हो जाए और इसके सारे पोषक तत्व पानी में आ जाएं.

गाजर और टमाटर का सूप बनाने की विधि
कुकर में दो गिलास पानी में कटी हुई गाजर, टमाटर, अदरक लहसुन और प्रोटीन के लिए थोड़ी उबली हुई मूंग दाल डालकर तीन से चार सीटी आने तक पका लें. यह मिश्रण जब ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सी में पीस लें. अब इस सारी प्यूरी को छान लें और ताकि सारे टमाटर के छिलके और बीज निकल जाएं और एक महीम सूप बन जाए. तड़के के लिए एक पैन में एक चम्मच मक्खन गरम करें और इसमें छना हुआ सूप डाल लें. अब सूप में काली मिर्च पाउडर, सादा नमक और काला नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें और एक उबाल आने दें.
लीजिए हो गया आपका बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी सूप. इसे आप रोज एक कटोरी पीएंग तो आपके शरीर को सारे मिनरल्स मिलेंगे और आपके चेहरे पर ग्लो नजर आने लगेगा.
यह भी पढ़ें: 5 ऐसी बातें जो हर कपल्स को अपने माता-पिता नहीं बतानी चाहिए, रिश्ते में आ सकती है दरार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं