Neha Kakkar's Instagram story: नेहा कक्कड़ की आवाज का हर कोई दीवाना है. लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं. यही कारण सोशल मीडिया (social media) पर उन्हें चाहने वालों की लंबी लिस्ट है. नेहा भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं. वह सोशल मीडिया पर अपने जीवन और मजेदार पलों को साझा करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. चाहे उसका जन्मदिन हो, सालगिरह हो या दोस्तों और परिवार के साथ बिताया दिन, हर पल को वह इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram story) या रील के जरिए अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं. इस बार नेहा कक्कड़ ने अपने हेल्दी डाइट की स्टोरी शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया है.

इस पोस्ट में आप नेहा को एक विदेशी रेस्तरां में बैठे हुए देख सकते हैं. उन्होंने दोनों हाथों से एक बड़ा बाउल पकड़ रखा है, जिसमें मटर से छोटी-छोटी फलियां (एडामेम ) और नींबू का आधा टुकड़ा रखा हुआ है. बाउल के नीचे बड़ा सा मेनू कार्ड भी देख सकते हैं, जिसमें कई फूड आइटम दिए गए हैं. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के ऊपर, नेहा कक्कड़ ने लिखा, "मैं हर दिन स्टीम्ड एडामेम ले सकती हूं!" स्टोरी पर उन्होंने लार टपकाने वाले इमोजी भी लगाई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
IPL 2023 जीतने वाली टीम को CHef Harpal Singh Sokhi खिलाएंगे बिरयानी, इंस्टग्राम पर पोस्ट किया शेयर
एडामेम (Edamame) का मतलब होता है एक ब्रांच पर फलियां. यह एक जापानी डिश है जिसे कच्चे सोयाबीन से बनाया जाता है जिसे सोया पॉड्स भी कहा जाता है. बहुत से लोग इसके प्राकृतिक स्वाद का आनंद लेने के लिए इसे भाप में पकाकर और उबालकर खाते हैं. Edamame प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है. इसके अलावा इसमें कैलोरी भी कम होती है.
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने पहले भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना फूड इंडिविजुअल शेयर किया है. इससे पहले उन्होंने समोसे और चाय का लुत्फ उठाते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं. इस पोस्ट पर उन्होंने कैप्शन दिया था, "चाय विद समोसा और हरी चटनी" मैं अपने ग्रीन रूम में बैक स्टेज खाती हूं! आप काम करते हुए क्या खाते हैं?" इस पोस्ट को काफी लोगों ने लाइक किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं