विज्ञापन

नाना पाटेकर को थी कुकिंग से मोहब्बत, कहते थे 'मैं एक्टर से बेहतर कुक हूं', जानिए उनकी पसंदीदा डिशेज

नाना पाटेकर सिर्फ बेहतरीन अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि खाना बनाने के भी शौकीन थे. यहां जानते हैं उनकी पसंदीदा डिशेज, फूड हैबिट्स और कुकिंग को लेकर उनकी सोच-

नाना पाटेकर को थी कुकिंग से मोहब्बत, कहते थे 'मैं एक्टर से बेहतर कुक हूं', जानिए उनकी पसंदीदा डिशेज
Nana Patekar Faourite Food List : नाना पाटेकर की पसंदीदा डिशेज

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जितने मशहूर थे, उतना ही उन्हें खाना बनाने का भी शौक था. नाना कई मौकों पर ये कह चुके थे कि वे खुद को अभिनेता से ज्यादा अच्छा कुक मानते हैं. उनकी सादगी सिर्फ उनकी लाइफस्टाइल तक सीमित नहीं थी, बल्कि उनके खाने की पसंद और किचन से जुड़ाव में भी साफ दिखाई देती थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें किचन में समय बिताना ज्यादा अच्छा लगता है. उनका मानना था कि घर का बना ताजा खाना सबसे अच्छा होता है. यही वजह थी कि वे अक्सर अपने लिए खुद खाना तैयार करते थे. उन्होंने कई इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि खाना बनाना उनके लिए सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि एक खुशी देने वाला काम है.

नाना पाटेकर की पसंदीदा डिशेज क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना को सिंपल और इंडियन फूड ज्यादा पसंद था. वे नॉनवेट काफी ज्यादा पसंद करते थे. इसके अलावा कुछ अन्य चीजें काफी पसंद थीं, जैसे-0

  1. झुनका-भाकर, ये  महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश है.
  2. वांग्याचे भरित (बैंगन का भरता)
  3. पिठला-भाखरी
  4. सिंपल का दाल और चावल
  5. घर की बनी सब्जियां और रोटियां

सादा खाना, बड़ा स्वाद

नाना पाटेकर का मानना था कि अच्छा खाना महंगे रेस्तरां में ही मिले, ऐसा जरूरी नहीं है. वे साधारण चीजों से स्वादिष्ट भोजन तैयार करना पसंद करते थे. यही वजह थी कि उन्हें पारंपरिक मराठी व्यंजन बेहद प्रिय थे.

वे प्रोसेस्ड फूड की बजाय ताजा और घर का बना खाना पसंद करते थे. उनके फैंस अक्सर इस बात की तारीफ करते रहे हैं कि उन्होंने स्टारडम के बावजूद अपनी जड़ों और पारंपरिक खानपान को नहीं छोड़ा.

क्यों खास है नाना की फूड फिलॉसफी?

आज जब फास्ट फूड और ऑनलाइन फूड डिलीवरी का दौर है, नाना पाटेकर की सोच एक अलग संदेश देती है. उनका मानना था कि खाना सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है. शायद यही वजह है कि वे किचन में समय बिताना पसंद करते थे और गर्व से कहते थे कि वे एक्टर से बेहतर कुक हैं.

ये भी पढ़ें - Nana Patekar Death Reason: शुरुआती रिपोर्ट में हार्ट अटैक की बात, समझें क्यों थम जाती है दिल की धड़कन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nana Patekar, Nana Patekar Food, Food, Dishes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com