Pet Saaf Karne ke Liye Kya kare: आज के समय में लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है जिसकी वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ता है. खासतौर से पेट से जुड़ी परेशानियां, जिसमें सबसे कॉमन है पेट का सही तरीके से साफ ना होना, अपच या इनडाइजेशन की समस्या होना. पेट से जुड़ी इस तरह की अलग-अलग परेशानियों से लोग जूझ रहे हैं. बता दें कि हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आपका पेट पूरी तरह से हेल्दी हो और सही तरीके से साफ हो. आज के समय में कब्ज की समस्या बेहद कॉमन हो गई है.
पेट अगर सुबह सही से साफ नहीं होता है तो इसका असर आपके पूरे दिन पर पड़ता है. इसकी वजह से पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्या भी हो सकती है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे ड्रिंक के बारे में बताएंगे जिसका सेवन करने से पेट सही तरीके से साफ होगा और कब्ज की समस्या दूर करने में भी मदद मिल सकती है. इस हेल्दी ड्रिंक की रेसिपी डाइटिशियन मनप्रीत ने शेयर की है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गर्मियों में आप भी जमकर पीते हैं नींबू पानी, हो सकते हैं ये 3 गंभीर नुकसान
पेट साफ करने के लिए बनाएं ये ड्रिंक ( Home made Drink to Get Rid of Constipation)
सामग्री
- आलूबुखारे - 2 भीगे हुए
- अंजीर - 1 भीगा हुआ
- दही- 3 चम्मच
- बेसिल सीड्स - 1 चम्मच
- गोंद कतीरा - 1 चम्मच
- सेंधा नमक - 1 चुटकी
ड्रिंक कैसे बनाएं
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आप एक ग्राइंडर में भीगे हुए आलूबुखारे, अंजीर और दही डालें और पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से ग्राइंड कर लें. अब इसे एक गिलास में डालें और इसमें बेसिल सीड्स, गोंद कतीरा और एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर रात में सोने से पहले इसका सेवन कर लें. सुबह उठने के बाद आपका पेट आराम से साफ हो जाएगा.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं