Lauki Juice For Weight Loss: मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए डाइट, जिम और एक्सरसाइज कर-करके थक गए हैं तो आप इस एक चीज का सेवन कर कई किलो आसानी से कम कर सकते हैं. दरअसल वजन कम करना कोई एक दिन का काम नहीं है, इसके लिए समय और संयम की जरूरत होती है. रोजाना सुबह लौकी के जूस का सेवन कर वजन को कम कर सकते है, तो चलिए जानते हैं कैसे करें लौकी के जूस का सेवन.
लौकी जूस के फायदे- (Lauki Ka Juice Pine Ke Fayde)
लौकी एक हरी सब्जी जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लौकी को घीया के नाम से भी जाना जाता है. भारतीय व्यंजनों में लौकी का खूब इस्तेमाल किया जाता है, और लौकी की सबसे अच्छी बात ये है कि ये आसानी से मिल जाती है. लौकी में विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे खनिज भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. लौकी के जूस का सेवन ना सिर्फ वजन को घटाने में मददगार है बल्कि, पाचन को भी हेल्दी रखने में मददगार है. रोजाना इस जूस के सेवन से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं सब्जी में घी डालकर खाने से क्या होता है?

Photo Credit: Canva
कैसे बनाएं वेट-लॉस लौकी का जूस- How To Make Bottle Gourd Juice For Weight Loss:
वजन को घटाने के लिए आप लौकी के जूस में काला नमक, पुदीना के पत्ते और जीरा को मिला सकते हैं. इस जूस को बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धोकर छोटे-छोटे पीसेस में काट लें. फिर एक ब्लेंडर में लौकी के पीसेस को डालें इसमें पुदीना के पत्ते, जीरा और काला नमक डालकर ब्लेंड करें और छान र पी लें.
Epilepsy Treatment: मिर्गी क्या है? कारण, लक्षण, इलाज | किन लोगों को होती है? डॉ. नेहा कपूर से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं