- दाल खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.
- चने की दाल प्रोटीन का एक बेहतरीन सोर्स है.
- लौकी को न्यूट्रिएंट्स का भंडार कहा जाता है.
Lauki Chana Dal Benefits In Hindi: चने की दाल को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. और जब इस दाल में लौकी को एड की जाता है तो न सिर्फ इसका स्वाद बल्कि, इसके गुण भी बढ़ जाते हैं. कई जगहों पर चने की दाल और लौकी की सब्जी को साथ में मिलाकर बनाया जाता है. दाल को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है और हरी सब्जी लौकी को न्यूट्रिएंट्स का भंडार कहा जाता है. लौकी (Bottle Gourd) कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती है. लौकी प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, जिंक और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं. तो वहीं चने की दाल में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं. चने की दाल (Chane ki Dal) और लौकी का साथ में सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचा सकता है. तो चलिए जानते हैं चने की दाल और लौकी सब्जी खाने के फायदे.
स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है चने की दाल और लौकी की सब्जीः
1. मोटापा-
बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और मोटापा कम करना चाहते हैं तो लौकी और चने की दाल का सेवन आपके लिए परफेक्ट मील हो सकता है. चने की दाल में फाइबर अधिक होता है, जो बार-बार लगने वाली भूख को कंट्रोल करता है. और लौकी लो कैलोरी सब्जी है जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. कब्ज-
लौकी एक हरी सब्जी है जिसे सेहत खासकर गर्मियों के मौसम में बेहद फायदेमंद माना जाता है. चने की दाल और लौकी की सब्जी का सेवन कर पाचन तंत्र को ठीक रखा जा सकता है. लौकी की तासीर ठंडी होती है जो पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है.
3. कोलेस्ट्रॉल-
लौकी और चने की दाल की सब्जी खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. लौकी और चने की दाल की सब्जी खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है.
लौकी चना दाल सब्जी की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं