करीना कपूर खान ने अपने पिता रणधीर कपूर को आज उनके बर्थडे पर खूब प्यार लुटाते हुए विश किया है. आज के खास दिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक तस्वीर साझा करते हुए रणधीर कपूर को उनके जन्मदिन की बधाई दी है. इस तस्वीर में जेह नाना रणधीर कपूर के साथ डाइनिंग टेबल पर नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को कैप्शन करते हुए करीना कपूर खान ने लिखा- "मेरे दोनों मनपसंद लड़के वही कर रहे हैं, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है. हैप्पी बर्थडे पापा. आई लव यू सो मच".
यहां देखें ये क्यूट तस्वीर और रणधीर कपूर के बेटी करीना का प्यार भरा मैसेज-
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आज रणधीर कपूर का जन्मदिन है और करीना कपूर ने अपने पापा के लिए यह स्पेशल मैसेज शेयर किया है. इस तस्वीर को साझा करने के बाद से ही लोगों ने रणधीर कपूर को कंमेंट कर विश करना शुरू कर दिया. लेकिन जनता और फैन्स काफी जागरुक हैं और थोड़े जासूस भी.
इस फोटो में जेह अपने नाना रणधीर कपूर डाइनिंग टेबल पर बैठे हैं. उनके ठीक सामने डाइनिंग टेबल पर खाने की प्लेट्स रखी हैं. जिन्हें देखकर लगता है कि दोनों ने ही खाना खा लिया है या खा रहे हैं. इस तस्वीर में नाना-नाती एक दूसरे को देख रहे हैं और रणधीर कपूर काफी खुश नजर आ रहे हैं. एक तरफ जहां कुछ फैन्स उन्हे विश कर रहे हैं वहीं कुछ नॉटी फैन्स ने इनके सामने रखी प्लेट्स की जासूसी करना शुरू कर दिया. कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा -
''मैं उनकी प्लेट्स को देख रही हूं कि ये लोग खाते क्या हैं.''

देर न लगाते हुए एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ''मैं भी यही देख रहा हूं... ब्रोकली है... ''
यहां देखें इस कमेंट को-
ये इंस्टग्राम के फूडी यूजर्स हो सकते हैं. जिन्हें हर जगह फूड सबसे पहले दिखता है. आप भी इस तस्वीर को देखें और बताएं कि आपको प्लेट्स में क्या क्या दिख रहा है...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं