- एक साथ खा रहे हो तो किसे पहले खाना है रोटी या चावल
- ज्यादातर लोग लंच या फिर डिनर में रोटी और चावल एक साथ खाते हैं
- डॉक्टर्स भी रोटी-चावल साथ में खाने की सलाह नहीं देते.
Can We Eat Rice and Roti Together: ज्यादातर लोग लंच या फिर डिनर में रोटी और चावल एक साथ खाते हैं, लेकिन सेहत के लिए इस तरह की डाइट को सही नहीं माना जाता. डॉक्टर्स भी रोटी-चावल साथ में खाने की सलाह नहीं देते. हालांकि बहुत से लोग अंजाने में ये गलती करते हैं जिससे उनकी हेल्थ पर असर पड़ता है. अगर आप रोटी और चावल एक साथ खाना पसंद करते हैं तो आपको कुछ सावधानी रखने की जरूरत है. ये समझना जरूरी है कि एक साथ खा रहे हो तो किसे पहले खाना है रोटी या चावल.
पहले रोटी खाना सेहत के लिए बेहतर (What to Eat First Rice or Roti)
रोटी और चावल एक साथ खाने से कैलोरी का इनटेक बहुत अधिक हो जाता है. इसका असर हेल्थ पर भी पड़ता है. पहले तो कोशिश करें कि अलग आप चावल खा रहे हैं तो सिर्फ चावल ही खाएं, या रोटी खाना है तो रोटी ही खाएं. लेकिन अगर आपको उन्हें एक साथ खाने की आदत है तो चावल खाने से पहले आप रोटी का सेवन करें. दरअसल, पहले चावल खा लेने ये पेट भरा हुआ लगता है, लेकिन कुछ देर के बाद ही भूख लगने लगती है. ऐसे में रोटी खाकर थोड़ा सा चावल खाने से पेट अच्छे से भर जाता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Post-Yoga Smoothie: योग के बाद सही डाइट लेना भी है जरूरी, पिएं ये तीन स्मूदीज मिलेगा पूरा पोषण
एक साथ रोटी चावल खाने के नुकसान (Can We Eat Rice and Roti Together)
चावल और रोटी दोनों में कार्बोहाइड्रेट होता है, दोनों को एक साथ खाने से शरीर में स्टार्च की मात्रा बढ़ जाती है. इससे फैट बढ़ने की संभावना होती है. वहीं रात के खाने में सिर्फ रोटी ही खानी चाहिए ये ज्यादा हेल्दी होती है. दरअसल, रोटी पचने में आसान होती है और इसे खाने के बाद नींद भी अच्छी आती है. डिनर में आपको ऐसा खाना खाना चाहिए जिसे पचने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत ना हो, क्योंकि रात में खाने के बाद हम सोने चले जाते हैं.

Can We Eat Rice and Roti Together: रोटी पचने में आसान होती है Photo Credit: iStock
- मोटापा
- नींद
- पाचन
- स्ट्रार्च का बढ़ना
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं