हर साल इंडिया में जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है. इस साल 19 जून रविवार को फादर्स डे सेलिब्रेट किया गया. आम इंसान से लेकर सेलिब्रिटी तक ने इस दिन को मनाया. पिता और संतान का रिश्ता ऐसा होता है जहां प्यार तो बहुत है मगर काम और जिम्मेदारियों की वजह से वो अपने प्यार को जता नहीं पाते. इसलिए इन दिन को पिताओं के लिए मनाया जाता है. क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बच्चों ने भी अपने पिता के लिए कुछ स्पेशल किया. अर्जुन और सारा तेंदुलकर ने फादर्स डे के मौके पर, अपने पिता के लिए टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाया. अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता को एक स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट खिलाया जो उन्होंने खुद बनाया! सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर उसी की एक तस्वीर शेयर की और अपने बेटे को स्वादिष्ट मील के लिए धन्यवाद कहा. आपको बता दें कि सचिन के दो बच्चे हैं सारा और अर्जुन.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अर्जुन तेंदुलकर के द्वारा बनाएं गए ब्रेकफास्ट पोस्ट को हजारों लाइक्स और कमेंट मिले.
Post-Yoga Smoothie: योग के बाद सही डाइट लेना भी है जरूरी, पिएं ये तीन स्मूदीज मिलेगा पूरा पोषण
हैशटैग फादर्स डे का उपयोग करते हुए, सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन द्वारा बनाए गए मील के बारे में अपने इमोशन इंस्टाग्राम पर शेयर किया, उन्होंने लिखा, "आज अर्जुन द्वारा बनाए गए दुनिया में सबसे अच्छे स्क्रैम्बल एग्स थे. क्रीमीनेस, टेक्सचर और स्थिरता बहुत अच्छी थी," उन्होंने लिखा. उन्होंने आगे लिखा, "प्यार से भरा नाश्ता ... और नहीं मांग सकता था."
सचिन तेंदुलकर अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर खाने-पीने के जुड़े पोस्ट साझा करते रहते हैं. हाल ही में, उन्होंने लकड़ी से बने ओवन में बने एक यूनिक नेपोलिटानो-स्टाइल पिज्जा को तैयार किया.
Trans Fat: क्या है ट्रांस फैट? जानें क्यों बढ़ता है इससे हार्ट अटैक का खतरा
तेजी से घटाना है वजन, सुबह भूलकर भी न करें ये गलतियां | Common Mistakes When Trying to Lose Weight
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं