विज्ञापन

रोज एक आंवला खाने से क्या होता है?

क्या आप जानते हैं रोजाना एक आंवला खाने से शरीर में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं? यहां जानें.

रोज एक आंवला खाने से क्या होता है?
एक दिन में कितने आंवला खा सकते हैं?
NDTV

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना बहुत मुश्किल काम हो गया है. हर कोई चाहता है कि बिना ज्यादा पैसे खर्च किए वो फिट रहे. इसके लिए हमारे पुराने बुजुर्ग हमेशा देसी नुस्खों की सलाह देते हैं. इन्हीं देसी चीजों में से एक है आंवला. आंवला एक ऐसा फल है जो देखने में भले ही छोटा सा लगे, लेकिन इसके फायदे बहुत बड़े हैं. अगर आप हर रोज सिर्फ एक आंवला खाना शुरू कर दें, तो आपकी सेहत में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

आइए जानते हैं कि रोज एक आंवला खाने से शरीर में क्या-क्या होता है?

इम्यूनिटी मजबूत होती है:

आंवला विटामिन सी का बहुत बड़ा खजाना माना जाता है. इसमें संतरे से भी कई गुना ज्यादा विटामिन सी होता है. ऐसे में रोज एक आंवला खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है. जिन लोगों को बार-बार सर्दी, जुकाम या बुखार हो जाता है, उनके लिए तो ये एक दवाई की तरह काम करता है.

पाचन तंत्र रहता है फिट:

आजकल बाहर का खाना और तला-भुना खाने से पेट की समस्याएं होना आम बात हो गई है. अगर आपको गैस, कब्ज या एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो आंवला आपके लिए बहुत असरदार है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है और खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है. सुबह खाली पेट आंवला खाने से पेट की आधी परेशानियां दूर हो जाती हैं.

बालों के लिए है बेहतरीन:

अगर आपके बाल बहुत झड़ते हैं या फिर समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो बाजार के महंगे शैम्पू और तेल इस्तेमाल करने की जगह आंवला खाना शुरू करें. आंवले में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, इससे बाल काले, घने और चमकदार होते हैं.

आंखों की रोशनी बढ़ा सकता है:

आजकल दिनभर फोन और लैपटॉप की स्क्रीन देखने से कम उम्र में ही लोगों को चश्मा लग जाता है. आंवले में विटामिन ए होता है जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है. रोज आंवला खाने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है और आंखों की जलन भी कम होती है.

स्किन के लिए अच्छा:

आंवला हमारे खून को साफ करने में मदद करता है. जब अंदर से खून साफ होता है तो उसका असर हमारी त्वचा पर साफ दिखाई देता है, इससे चेहरे के कील-मुंहासे और दाग-धब्बे कम होने लगते हैं और चेहरे पर एक अलग ही चमक आ जाती है.

वजन घटाने में मददगार:

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी आंवला बहुत काम की चीज है, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे चर्बी तेजी से बर्न होती है.

आंवला कैसे खाएं?

आप आंवले को कई तरीकों से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. आप इसे कच्चा चबाकर खा सकते हैं, इसका जूस बनाकर पी सकते हैं या फिर आंवले का मुरब्बा और चटनी भी बनाकर खा सकते हैं. बस ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा चीनी या नमक ना मिलाएं.

1 दिन में कितने आंवला खाने चाहिए?

रोजाना 1 से 2 आंवला खाना काफी है। इससे ज्यादा खाने पर आपको पेट से जुड़ी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं जैसे, पेट में जलन, गैस और अपच.

इसे भी पढ़ें: सबसे ताकतवर ड्राई फ्रूट कौन सा है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amla Khane Ke Fayade, Roj Ek Amla Khane Se Kya Hota Hai, Food, Gooseberry Benefits, Amla Khane Ka Sahi Tarika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com