- फ्रेंच टोस्ट घर पर बनाने की एक आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है.
- लेकिन हम में से कई लोग फ्लफी फ्रेंच टोस्ट बनाने में असफल हो जाते हैं.
- यहां पूरी तरह से फ्लफी फ्रेंच टोस्ट तैयार करने के सरल उपाय दिए गए हैं.
Cooking Tips: फ्रेंच टोस्ट स्नैक्स का किंग है. यह स्वादिष्ट डिश अंदर से नरम, फूली हुई और बाहर से कुरकुरी होती है. इसके अलावा, इसे बनाना बेहद आसान है और इसे तैयार करने के लिए केवल 4-5 सामग्रियों की जरूरत होती है, जिसमें मीठे स्वाद के लिए ब्रेड, दूध, अंडे, चीनी, मक्खन और शहद या मेपल सिरप शामिल हैं. भले ही खाना बनाना आसान है, बहुत से लोग प्रोपर तरीके से फ्रेंच टोस्ट नहीं बना पाते हैं. उन लोगों के लिए जो यह नहीं जानते कि वे इस व्यंजन को बनाने समय क्या गलती कर रहे हैं, ये टिप्स निश्चित रूप से मददगार होंगे. जानें कि घर पर पूरी तरह से फूला हुआ और नरम फ्रेंच टोस्ट कैसे बनाया जा सकता है.
फ्लफी फ्रेंच टोस्ट तैयार करने के लिए 6 टिप्स | 6 Tips for Preparing Fluffy French Toast
1. सही ब्रेड चुनें
ब्रेड फ्रेंच टोस्ट रेसिपी का आधार है. आजकल बाजार में तरह-तरह के ब्रेड उपलब्ध हैं. आप कोई भी ब्रेड का उपयोग कर सकते हैं जो आकार में चौड़ी हो. चौड़ी ब्रेड अधिक फूली हुई बनती हैं क्योंकि उनमें फिलिंग ज्यादा होती है. हालांकि, पतली कटी हुई ब्रेड का उपयोग करना भी ठीक है, लेकिन संभावना है कि गीले घोल को भिगोने के बाद यह टूट जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए बड़ी-चौड़ी ब्रेड का इस्तेमाल करें. Photo Credit: unsplash
2. अंडे और दूध का अनुपात बैलेंस करें
फ्लफी फ्रेंच टोस्ट बनाने की ट्रिक अंडे और दूध के अनुपात को बैलेंस करना है. फ्रेंच टोस्ट के 2 स्लाइस तैयार करने के लिए लगभग 2 से 4 अंडों का उपयोग करें. बैटर बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप दूध की तुलना में अधिक अंडे डालें. अगर बैटर में बहुत अधिक दूध डाला गया है, तो संभावना है कि मिश्रण में अंडा ठीक से नहीं पकेगा, जिससे फ्रेंच टोस्ट बहुत गीला हो जाएगा.

बैटर में ज्यादा दूध न डालें. Photo Credit: unsplash
3. बैटर को अच्छे से मिलाएं
फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए यह सबसे जरूरी स्टेप है. अंडे, शुगर और दूध के बैटर को तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि मिश्रण में झाग न दिखने लगे. अब आप ब्रेड को भिगोने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

बैटर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए.. Photo Credit: unsplash
4. ब्रेड को भिगो दें
एक चौड़े, गहरे बाउल में मिश्रण डालें और उसमें ब्रेड स्लाइस डालें. इसे तब तक भिगोएं जब तक यह मिश्रण को सोख न ले और नरम न दिखे. ऐसा करते समय आपको सावधान रहना होगा क्योंकि ब्रेड को कम या ज्यादा भिगोया हुआ नहीं होना चाहिए.

ब्रेड को बैटर को अच्छी तरह से भीगने दें. Photo Credit: unsplash
5. सही तापमान पर पकाएं
फ्लफी फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए धीमी आंच पर पैन को पहले से गरम कर लें. इसे ज्यादा गरम न करें क्योंकि ब्रेड का बेस तेजी से पक जाएगा और क्रिस्पी हो जाएगा, जबकि ब्रेड के अंदर का हिस्सा अंडरकुक और गीला होगा. तवे को न तो अधिक गरम करना चाहिए और न ही कम गरम करना चाहिए.
6. पैन को ग्रीस कर लें
गरम तवे पर 1 टेबल स्पून तेल और आधा टेबल स्पून बटर लगाएं. ब्रेड पकाने के लिए केवल मक्खन का उपयोग करना एक अच्छा विकल्प नहीं होगा क्योंकि कड़वा स्वाद छोड़कर मक्खन जल्द ही जल जाएगा. यही कारण है कि स्वाद के लिए ब्रेड को ठीक से पकाने के लिए तेल और मक्खन दोनों का एक साथ उपयोग करना जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं