विज्ञापन
This Article is From May 31, 2021

Benefits Of Kiwi: रोजाना कीवी खाने के 7 कमाल के फायदे

Health Benefits Of Kiwi: कीवी एक खट्टा मीठा स्वादिष्ट फल है. कीवी दूसरे फलों की तुलना में थोड़ा महंगा होता है. कीवी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. दरअसल कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

Benefits Of Kiwi: रोजाना कीवी खाने के 7 कमाल के फायदे
Benefits Of Kiwi: कीवी में पाए जाने वाले गुण इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं.
  • कीवी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
  • कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं.
  • कीवी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार.

Health Benefits Of Kiwi: कीवी एक खट्टा मीठा स्वादिष्ट फल है. कीवी दूसरे फलों की तुलना में थोड़ा महंगा होता है. कीवी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. दरअसल कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. भूरे रंग के छिलके वाला कीवी भीतर से मुलायम, हरे रंग का होता है. इसके भीतर काले रंग के छोटे-छोटे बीज भी मौजूद होते हैं. कीवी में पाए जाने वाले गुण इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं. इतना ही नहीं कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. कीवी को डाइट में शामिल कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है. कीवी फ्रूट को पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. कीवी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको कीवी खाने के फायदों के बारे में बताते हैं.

कीवी खाने के फायदेः (Kiwi Khane Ke Fayde)

1. इम्यूनिटी में मददगारः

कीवी में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. अगर आप रोज कीवी का सेवन करते हैं, तो आपको कई वायरल संक्रमण से बचने में मदद मिल सकती है. 

2. आंखों में मददगारः

आंखों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन्स काफी अच्छे माने जाते हैं. कीवी में विटामिन्स, फोलेट एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो आंखों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.

n src5qe

आंखों को हेल्दी रखने के लिए विटामिन्स काफी अच्छे माने जाते हैं. Photo Credit: iStock

3. सूजन में मददगारः

कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है. ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है, तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इसके अलावा ये शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद कर सकती है.

4. कोलेस्ट्रॉल में मददगारः

कीवी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार. इसका नियमित सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है इतना ही नहीं ये हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद कर सकती है. 

5. इंफेक्शन में मददगारः

इंफेक्शन से बचने के लिए अपनी डाइट में कीवी को शामिल करें. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. कीवी शरीर को मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकती है.

6. पाचन में मददगारः

कब्ज की समस्या होने पर कीवी का सेवन करना काफी लाभकारी हो सकता है. कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो कब्ज, गैस की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

7. ब्लड प्रेशर में मददगारः

कीवी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. कीवी में प्रोटीन, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट के तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

What Happens During Menopause? | बात-बात पर आता है रोना, हो सकता है मेनोपॉज का लक्षण, जानें सबकुछ

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Cumin Seed And Black Salt: भुना जीरा और काला नमक खाने के जबरदस्त फायदे
Egg Kebab: अंडे खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें ये यूनिक एग कबाब रेसिपी
Benefits Of Karonda: वजन घटाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने तक, करौंदा खाने के पांच फायदे
Dry Dates (Chuhara) Benefits: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर कब्ज को दूर करने तक, छुहारे खाने के 7 फायदे
Benefits Of Cucumber Seeds: खीरे के बीज खाने के चार अद्भुत फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiwi Benefits, Kiwi Benefits Hindi, Kiwi Health Benefits, Kiwi For Health, Benefits Of Eating Kiwi, Kiwi And Immunity, Kiwi For Skin, Kiwi For Summer, Kiwi Fruit, Kiwi Huice Benefits Hindi, Benefits Of Kiwi Face Packs In Hindi, Kiwi Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com