विज्ञापन

Kiwi Face Pack: चेहरे पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो? घर पर बनाएं ये 2 कीवी फेस पैक, 15 मिनट में निखरेगा चेहरा

Facepack for Instant Glow: कीवी फेस पैक त्वचा को नेचुरल ग्लो देने के लिए आसान घरेलू उपाय है. ड्राई स्किन के लिए कीवी-शहद और ऑयली स्किन के लिए कीवी-बेसन पैक इस्तेमाल कर सकती हैं.

Kiwi Face Pack: चेहरे पर चाहिए इंस्टेंट ग्लो? घर पर बनाएं ये 2 कीवी फेस पैक, 15 मिनट में निखरेगा चेहरा
कीवी फेस पैक
ndtv

पार्टी या किसी खास मौके पर चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए तो महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय घर में मौजूद चीजों से फेस पैक बनाया जा सकता है. कीवी में विटामिन C, E और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जिन्हें त्वचा की देखभाल के लिए फायदेमंद माना जाता है. यहां जानें दो आसान कीवी फेस पैक और इन्हें लगाने का सही तरीका. जानकारी के लिए बता दें कि कीवी या किसी भी सामग्री को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. जलन या एलर्जी होने पर तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें.

ड्राई स्किन के लिए कीवी-शहद पैक

जानकारी के अनुसार, अगर आपकी त्वचा रूखी रहती है तो कीवी और शहद का पैक इस्तेमााल कर सकती हैं. इसके लिए एक पका हुआ कीवी मैश करके उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से साफ कर लें.

यह भी पढ़ें:  चेहरे पर बर्फ से लेकर कच्चा आलू रगड़ने तक, हर स्किनकेयर हैक नहीं होता फायदेमंद, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए क्यों

ऑयली स्किन के लिए कीवी-बेसन पैक

बता दें कि चेहरे पर ज्यादा ऑयल आता है तो कीवी, बेसन और दही से फेस पैक बनााया जा सकता है. एक कीवी का पल्प, एक चम्मच बेसन और आधा चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धीरे-धीरे साफ कर लें.

ऐसे लगाएं कीवी फेस पैक

इसके अलावा, फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश या पानी से साफ कर लें. पैक को चेहरे और गर्दनन पर लगाएं, लेकिन आंखों के आसपास न लगाएं. हल्के हाथों से 1-2 मिनट मसाज करने के बाद इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें. फिर पानी से चेहरा धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं.

यह भी पढ़ें: चमकदार और बेदाग स्किन चाहिए, घर पर ही बनाएं बेसन, हल्दी, दही और शहद का फेस पैक, मिलेंगे कमाल के फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiwi Face Packs, Kiwi Face Packs Benefits In Hindi, Kiwi Face Packs For Skin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com