- दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन बी, कैल्शियम, और प्रोटीन होता है.
- ब्रोकली में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है,
- ड्राई फ्रूट्स में बादाम को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है.
Nutrition Foods: एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है स्वस्थ आहार का लेना व्यक्ति अगर सही पोषण का इस्तेमाल करता हैं तो वह कई बीमारियों से बच सकता है. आज के समय में अक्सर लोगों में खून की कमी और कैल्शियम की कमी देखने को मिलती है जिसके कारण वो अधिकांश समय थकान और कमजोरी को महसूस करते है. ये सब कुछ आपके अच्छे खान-पान ना करने का कारण है. दरअसल हम अपनी डेली लाइफ में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि हमें ध्यान ही नहीं रहता की हमने क्या खाया और क्या खाना चाहिए इससे हमारा शरीर दिनों दिन बीमारियों के गिरफ्त में आता जाता है और हम इन सबसे बेखर रहते है. तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही पोषण आहार के बारे में बताते हैं जिनका सेवन आपको जरूर करना चाहिए.
न्यूट्रिशन से भरपूर हैं ये 6 फूड्स
1. ब्रोकलीः
ब्रोकली पोषण से भरपूर होती है. हरी सब्जियां खाने की सलाह तो डॉक्टर से लेकर बड़े-बड़े स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी देते हैं, क्योंकि ये विटामिन सी, फोलिक एसिड और पोटैशियम से भरपूर होती हैं. ब्रोकली में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसके सेवन से आपके शरीर को पोषक तत्वों की कमी नहीं पा पाती इससे आप अपने आप को फिट रख सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Rice Dhokla Recipe: फास्ट फूड खाने के हैं शौकीन तो घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी गुजराती चावल ढोकला
पोषण स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है.2. दूधः
दूध में भरपूर मात्रा में विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन होता है, ऐसा माना जाता है इसलिए एक गिलास दूध हर रोज अपनी डाइट में शामिल करें, जो आपकी सेहत के लिए पोषण देने का काम कर सकता है.
3. बादामः
बादाम को सेहत के लिहाज से सबसे अच्छा माना जाता है. ड्राई फ्रूट्स में बादाम को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है. यह दिमाग को काफी फायदा पहुंचाता है बादाम को आप कच्चा भी खा सकते हैं या पानी में भीगोकर दूध के साथ पी सकते हैं.
4. मूंग दालः
दालों को प्रोटीन के लिए अच्छा स्त्रोत मानते हैं. मूंग दाल साबुत हो या फिर धुली हुई, पोषक तत्वों से भरपूर होती है. कहा जाता है कि इसको अंकुरित करने के बाद खाना चाहिए क्योंकि अंकुरित होने के बाद इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे- आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, सोडियम, क्लोराइड, पोटैशियम और विटामिन की मात्रा बढ़ जाती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकती है.
Immunity: इम्यूनिटी बढ़ाने और फ्लू से बचाने का काम करता है ये नेचुरली काढ़ा
5. रामदानाः
रामदाना छोटे-छोटे सफेद दाने की तरह होता है. इसे अमरनाथ या राजगिरा भी कहा जाता है. ग्लूटेन फ्री रामदाना मैगनीज, फास्फोरस और आयरन का भरपूर स्रोत माना जाता है जो आपके शरीर को पोषण देने का काम कर सकता है.
6. कुट्टूः
कुट्टू को अक्सर व्रत करने वाले लोग फलाहार में कुट्टू से बनी चीजों का सेवन करते हैं. इसे भी ओट्स और गेहूं की तरह आटा बनाकर खाया जा सकता है अगर इसका सेवन किया जाए तो शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती है. क्योंकि माना जाता है कि कुट्टू में आयरन के गुण मौजूद होते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहे
Potassium Rich Foods: सिरदर्द की समस्या से हैं परेशान तो इन 5 फूड्स को डाइट में करें शामिल
Recipes For Diabetics: डायबिटीज रोगियों को हेल्दी रहने के लिए शामिल करनी चाहिए ये 11 चीजें
Kitchen Tips: कोरोना महामारी के दौरान किचन को साफ रखने के ये 3 उपाय
Tamarind Benefits: बरसात के मौसम में फायदेमंद है इमली खाना, एक्सपर्ट्स से जानें इमली के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं