विज्ञापन

Heal With Food: बदलते मौसम में शुरू हो गया है जोड़ों का दर्द? खाना शुरू कर दें ये

बदलते मौसम में क्या आपको भी जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो यहां जानें ऐसे कौन से फूड्स हैं जिन्हें डाइट में शामिल कर आप आसानी से इसी समस्या से राहत पा सकते हैं.

Heal With Food: बदलते मौसम में शुरू हो गया है जोड़ों का दर्द? खाना शुरू कर दें ये
घुटनों के दर्द में ये जरूर खाएं ये चीजें
NDTV

अक्सर हम देखते हैं कि जैसे ही मौसम बदलता है, ठंड या बारिश का सीजन आता है, तो बहुत से लोगों को घुटनों और जोड़ों में दर्द परेशान करने लगता है. खासकर बुजुर्गों को इस मौसम में उठने-बैठने में बहुत दिक्कत होती है. अगर आपके घर में भी किसी को ऐसी परेशानी है, तो घबराएं नहीं. आज हम आपको कुछ ऐसी आसान चीज़ों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाकर आप इस दर्द से काफी हद तक राहत पा सकते हैं.

क्यों बढ़ जाता है मौसम बदलते ही दर्द?

जब मौसम बदलता है तो हवा में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव होता है. इसकी वजह से हमारे शरीर की नसों और जोड़ों पर असर पड़ता है बदन में अकड़न आ जाती है और पुराना दर्द फिर से उभर कर सामने आ जाता है. कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं जो बाद में और ज्यादा बढ़ जाता है.

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए क्या खाएं?

  • हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है जो सूजन और दर्द को कम करने में बहुत असरदार है. रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पीने से जोड़ों को बहुत आराम मिलता है.
  • अदरक नेचुरल पेनकिलर का काम करती है. अगर आप सुबह खाली पेट अदरक का पानी पीते हैं या दिन में एक या दो बार अदरक वाली चाय पीते हैं, तो इससे जोड़ों का दर्द और सूजन धीरे-धीरे कम होने लगती है.
  • मेथी के दाने जोड़ों के लिए वरदान माने जाते हैं. रात को एक चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें. सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पिएं और मेथी के दानों को चबाकर खा लें. इससे कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा.
  • अखरोट और बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है. ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द में राहत देते हैं. रोज मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स खाने की आदत डाल लें.

इसे भी पढ़ें: Kitchen Science: दाल बनाते समय झाग क्यों बनता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joint Pain, Joint Pain Foods, Jodo Ke Dard Ka Gharelu Upay, Jodo Ke Dard Mein Kya Khana Chahie, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com