मिठाई और अन्य खाने का सामान बेचने वाले देश के प्रमुख खाद्य ब्रांड हल्दीराम स्नैक्स फूड ने सोमवार को दो नये निवेशकों आईएचसी (इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी) और अल्फा वेव ग्लोबल को अपनी हिस्सेदारी बेचने की पुष्टि की. हालांकि, बयान में सौदे के ब्योरे का खुलासा नहीं किया गया. यह घोषणा सिंगापुर स्थित वैश्विक निवेश कंपनी टेमासेक द्वारा अल्पांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण की हल्दीराम की पुष्टि के एक दिन बाद की गई है. इस सौदे के विवरण का भी खुलासा नहीं किया गया है.
हल्दीराम ने बयान में कहा, ‘‘कंपनी को टेमासेक की हाल की भागीदारी के बाद अपने चल रहे इक्विटी दौर में दो नये निवेशकों, आईएचसी (इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी) और अल्फा वेव ग्लोबल को जोड़ने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.'' यह रणनीतिक कदम हल्दीराम की वित्तीय स्थिति को और मजबूत करता है क्योंकि यह उसकी वैश्विक खासकर अमेरिका और पश्चित एशिया में विस्तार योजनाओं को गति देता है. बयान के अनुसार, ‘‘यह निवेश अल्फा वेव ग्लोबल और आईएचसी की मजबूत उपभोक्ता ब्रांड वाली प्रमुख कंपनी का समर्थन करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक रात में ही केला पककर हो जाता है खराब, तो इन तरीकों से करें स्टोर, रहेगा बिल्कुल फ्रेश
उद्योग सूत्रों के अनुसार, आईएचसी और अल्फा वेव सामूहिक रूप से हल्दीराम स्नैक्स फूड में लगभग छह प्रतिशत की हिस्सेदारी 10 अरब डॉलर (लगभग 85,000 करोड़ रुपये) के मूल्यांकन पर प्राप्त कर रहे हैं. अल्फा वेव एक वैश्विक निवेश कंपनी है जो तीन मुख्य क्षेत्रों... निजी इक्विटी, निजी ऋण और सार्वजनिक बाजारों पर ध्यान केंद्रित करती है, जबकि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आईएचसी दुनिया की सबसे बड़ी निवेश कंपनियों में से एक है.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं