ठंड के मौसम में हल्दी वाले दूध को पीने की सलाह दी जाती है. क्योंकि हल्दी की तासीर गर्म होती है जो शरीर को अंदर से गर्म रखने और ठंड से बचाने में मददगार है. सर्दियों के मौसम में खांसी, सर्दी-जुकाम, गले में खराश आदि समस्या में हल्दी वाले दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है. हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है. जो शरीर को कई लाभ पहुचाने में मददगार है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हल्दी वाले दूध का सेवन करने से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना कुछ लोगों के लिए हल्दी वाला दूध नुकसानदायक साबित हो सकता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को हल्दी वाले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए.
हल्दी वाले दूध के नुकसान- (Haldi Doodh Ke Nuksan)
1. आयरन-
जरूरत से ज्यादा हल्दी वाला दूध पीने से आयरन की कमी हो सकती है. हल्दी आयरन के अवशोषण में बाधा उत्पन्न कर सकती है. इससे उन लोगों में आयरन की कमी हो सकती है. इसलिए अगर आपको आयरन की कमी है तो आप हल्दी वाले दूध का सेवन करने से बचें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. ब्लड शुगर-
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए नुकसानदायक है हल्दी वाले दूध का सेवन. आपको बता हैं कि अधिक मात्रा में हल्दी वाला दूध पीने से ब्लड शुगर लेवल भी कम हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Egg For Weight Gain: वजन को बढ़ाने के लिए सुबह इस तरह खा लें एक अंडा, शरीर में तेजी से भरने लगेगा मांस

Photo Credit: iStock
3. डाइजेशन-
जिन लोगों को अपच, एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्याएं बार-बार होती हैं इनको हल्दी वाले दूध के सेवन से बचना चाहिए. क्योंकि हल्दी वाले दूध के सेवन से ये समस्या और बढ़ सकती है.
4. प्रेगनेंसी-
प्रेगनेंसी में कई चीजें खाने और पीने की मनाही होती है. प्रेगनेंसी के दौरान कुछ भी खाने पीने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श करें. क्योंकि ये सिर्फ आपकी सेहत नहीं बल्कि आपके पेट में पल रहे बच्चे की सेहत से भी जुड़ा हुआ है. हल्दी की तासीर गर्म होती है ऐसे में हल्दी वाले दूध का सेवन हानिकारक हो सकता है.
What is Acidity: Causes, Symptoms, Treatments (Hindi)| पेट में गैस क्यों बनती है, कारण, लक्षण व इलाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं