- डायबिटीज मरीजों को बहुत सी खाने-पीने की चीजें मना होती हैं.
- संतरा एक मौसमी फल है.
- सेब के सेवन से टाइप -2 डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है.
Fruits For Diabetes Patient: फलों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, खासतौर पर मौसमी फलों को. मौसमी फल कई बीमारियों से बचाने में मददगार माने जाते हैं. कुछ फल ऐसे भी हैं जो डायबिटीज में काफी फायदेमंद माने जाते हैं. क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाया जाता है. असल में डायबिटीज आज के समय की एक गंभीर समस्या में से एक है. देश और विदेश में लाखों लोग इस बीमारी से परेशान हैं. इसका एक कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान भी है. लेकिन आपको बता दे कि इसे लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके ही कंट्रोल किया जा सकता है. डायबिटीज मरीजों को बहुत सी खाने-पीने की चीजें मना होती हैं. लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो स्वाद के साथ आपकी सेहत और डायबिटीज में मददगार हो सकती हैं. तो चलिए आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताते हैं जो शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं.
इन फलों का सेवन कर डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैंः
1. संतराः
संतरा एक मौसमी फल है जिसे सेहत और डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है. संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मददगार माना जाता है. संतरे के सेवन से डायबिटीज को कम किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

संतरा एक मौसमी फल है जिसे सेहत और डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है.Photo Credit: iStock
2. सेबः
सेब को न्यूट्रिएंट का भंडार कहा जाता है. सेब में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. सेब को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. सेब के सेवन से टाइप -2 डायबिटीज के खतरे को भी कम किया जा सकता है.
3. बैरिजः
बैरिज स्वाद और सेहत के गुणों से भरपूर होती हैं. ब्लैकबैरिज, ब्लू बैरिज, स्ट्रॉबेरीज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. इनके सेवन से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है.
4. नाशपातीः
नाशपाती में विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, के, खनिज, पोटेशियम, फेनोलिक यौगिक, फोलेट, फाइबर, के साथ ही साथ कार्बनिक यौगिक भी पाए जाते हैं. जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. नाशपाती के सेवन से डायबिटीज की समस्या को कम किया जा सकता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं