Food Artemis Astronauts Will Eat In Space On Moon Journey: अंतरिक्ष में जाना सिर्फ एक मिशन नहीं, बल्कि इंसान की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. लेकिन वहां रहना आसान नहीं होता, खासकर जब खाने-पीने जैसी बेसिक जरूरत की बात आती है. अब NASA अपने खास मिशन Artemis II के तहत 4 अंतरिक्ष यात्रियों को चांद के पास भेजने जा रहा है. यह मिशन करीब 10 दिनों का होगा. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अंतरिक्ष में ये लोग क्या खाएंगे और कैसे खाएंगे.
अंतरिक्ष में खाना क्यों होता है अलग?
धरती पर हम जो भी खाते हैं, वह गुरुत्वाकर्षण की वजह से प्लेट में ही रहता है. लेकिन अंतरिक्ष में ऐसा नहीं होता. वहां खाना उड़ सकता है और फैल सकता है. इसलिए ऐसा खाना तैयार किया जाता है जो आसानी से खाया जा सके और ज्यादा बिखरे नहीं. साथ ही खाना लंबे समय तक खराब भी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाता है.
यह भी पढ़ें- कोविड के नए वेरिएंट BA.3.2 (Cicada) के क्या हैं लक्षण, टेस्ट पॉजिटिव आने पर क्या करें और क्या न करें?
ड्रिंक्स में क्या होगा खास?
अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कई तरह के पेय तैयार किए गए हैं. इसमें कॉफी, ग्रीन टी, चॉकलेट ड्रिंक, मैंगो-पीच स्मूदी, वनीला और स्ट्रॉबेरी ड्रिंक शामिल हैं. इसके अलावा लेमोनेड, एप्पल साइडर और पाइनएप्पल ड्रिंक जैसे विकल्प भी दिए गए हैं. यह सभी ड्रिंक्स शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे.
मीठा खाने का भी इंतजाम
लंबे मिशन के दौरान मन को खुश रखना भी जरूरी होता है. इसलिए अंतरिक्ष यात्रियों के लिए मीठे में केक, चॉकलेट, कुकीज, पुडिंग और कैंडी कोटेड बादाम जैसे ऑप्शन रखे गए हैं. इससे उन्हें थोड़ा रिलैक्स महसूस होता है.

Photo Credit: Unsplash
खाने में क्या-क्या है शामिल?
मुख्य खाने में टॉर्टिला, गेहूं की ब्रेड, वेजिटेबल क्विच, ब्रेकफास्ट सॉसेज और कूसकूस जैसे आइटम शामिल हैं. इसके अलावा मैंगो सलाद, ग्रेनोला, बादाम और काजू जैसे हेल्दी स्नैक्स भी दिए जाएंगे. कुछ खास डिश जैसे मैकरोनी एंड चीज, ब्रोकोली और स्पाइसी ग्रीन बीन्स भी मेन्यू का हिस्सा हैं.
क्यों खास है यह मिशन?
यह मिशन सिर्फ चांद के चक्कर लगाने तक सीमित नहीं है. इसका मकसद भविष्य में लंबी अंतरिक्ष यात्राओं के लिए तैयारी करना भी है. इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि इंसान लंबे समय तक अंतरिक्ष में कैसे रह सकता है.
Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं