- आम को फलों का राजा कहा जाता है.
- भारत में आम की कई वैराइटी आती हैं.
- आम से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं.
Aamras Recipe In Summer: चिपचिपी, उमस-भरी और सहन न करने पाने वाली भारतीय गर्मी कई बार हमें चिड़चिड़ा बना देती है. लेकिन इसके बाद भी हम इसे पसंद करते हैं क्योंकि, इस मौसम में आने वाली चीजों को हम सालभर इंतजार करते हैं. इतना ही नहीं ये मौसमी ट्रीट न केवल हमारे मन को खुश करते हैं बल्कि, इस गर्मी से भी बचाने में हमारी मदद कर सकते हैं. गर्मियों के मौसम में आने वाले आम भला किसे पसंद नहीं. असल में भारत में आम की कई वैराइटी मिलती है, जैसे सफेदा और चौसा, अलफांसो, मल्लिका, तोतापुरी और लंगड़ा आदि. इन आमों से हम अनगिनत रेसिपीज (Aamras Recipe) तैयार कर सकते हैं. गर्मी को मात देने के लिए हम आम को अपनी डाइट में कई तरह से शामिल करना पसंद करते हैं. अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं, तो हम आपके लिए एक स्वादिष्ट आम से बनने वाली रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे अमरस करते हैं.
आम को सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी माना जाता है. आम में पाए जाने वाले गुण शरीर को कई परेशानियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. आमरस को ट्रेडिशनली अल्फांसो या आम के किसी भी रसदार किस्म के साथ बनाया जा सकता है. आमरस का सेवन एक ड्रिंक के रूप में या प्यूरी के रूप में किया जा सकता है. आमरस और पूड़ी गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में फेमस मील कॉम्बिनेशन है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

होममेड अमरस कैसे बनाएं- How To Make Homemade Aamras:
सामग्री-
- आम
- चीनी पाउडर
- जीरा पाउडर
- इलायची पाउडर
- नींबू का रस
- चाट मसाला
विधि-
आमरस को घर पर बनाना काफी आसान है. अमरस को बनाने के लिए सबसे पहले आपको कुछ जूसी आम लेने हैं, इन्हें अच्छे से धोना हैं. फिर इन आमों को छिलकर काट लेना है. आम से एक स्मूद पेस्ट तैयार करें. इसमें इलायची पाउडर, जीरा पाउडर, चीनी पाउडर मिलाना है. इसके बाद खट्टा-मिठा स्वाद लाने के लिए हल्का सा नींबू का रस और चाट मसाला डालें और मिक्स करें. अमरस बनकर तैयार करें आप इसे ठंडा सर्व करें.
Ayurveda Food Combining: इन चीजों को न खाएं साथ, हैं खतरनाक! Doctor से जानें रॉन्ग कॉम्बिनेशन
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं