Most Expensive Foods in the World: वैसे तो खाने का संबंध पेट भरने और शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देने से है. लेकिन दुनिया में कुछ फूड आइटम्स ऐसे भी हैं, जो सिर्फ स्वाद या भूख तक सीमित नहीं हैं. ये लग्जरी, रॉयल लाइफस्टाइल और स्टेटस सिंबल बन चुके हैं. किसी की कीमत लाखों रुपये किलो है तो किसी को ढूंढना ही इतना मुश्किल है कि वह सोने से भी ज्यादा महंगा लगता है. इन फूड आइटम्स की खास बात सिर्फ इनका स्वाद नहीं, बल्कि उनकी रेयरिटी, उन्हें हासिल करने का तरीका और दुनिया भर में उनकी डिमांड भी है. आइए जानते हैं दुनिया के उन खाने की चीजों के बारे में, जो इतनी महंगी और रेयर हैं कि आम आदमी के लिए उन्हें चखना भी आसान नहीं है.

Photo Credit: AI
केसर क्यों है इतना महंगा? | Why is Saffron So Expensive?
केसर दुनिया के सबसे महंगे मसालों में गिना जाता है. इसे क्रोकस फूल के बेहद नाजुक हिस्से से निकाला जाता है, जिसकी वजह से इसकी प्रोसेस काफी मेहनत भरी होती है. आयुर्वेद और पर्शियन मेडिसिन में भी केसर को काफी अहम माना गया है. यह तनाव और एंग्जायटी कम करने, इम्यूनिटी सपोर्ट करने और स्किन ग्लो बढ़ाने में मदद कर सकता है. जाहिर है कि इतना रेयर और गुणों से भरपूर होने के कारण इसकी कीमत आसमान को छूती हैं.
व्हाइट ट्रफल की खेती क्यों नहीं हो पाती? | Why Can't White Truffle Be Cultivated?
व्हाइट ट्रफल एक बेहद रेयर मशरूम है, जो ज्यादातर इटली में पाया जाता है. इसकी कीमत करीब 4,000 डॉलर प्रति पाउंड तक भी होती है. खास बात यह है कि इसे उगाया नहीं जा सकता. यह नेचुरली ओक और हेजलनट जैसे पेड़ों के नीचे पैदा होता है. इसका स्वाद काफी तेज, लहसुन का फ्लेवर लिए और मिट्टी जैसी खुशबू वाला होता है. इसे कोशिश करके भी इंसान उगा नहीं सकता इसलिए ये काफी रेयर क्वालिटी का मशरूम है. यही वजह है कि इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है.
अल्मास कैवियार इतना खास क्यों है? | What Makes Almas Caviar Special?
अल्मास कैवियार को दुनिया के सबसे लग्जरी फूड आइटम्स में गिना जाता है. यह ईरान में पाई जाने वाली रेयर अल्बिनो स्टर्जन मछली के अंडों से तैयार किया जाता है. इसका हल्का गोल्डन रंग, बटर जैसा मुलायम टेक्सचर और डेलिकेट स्वाद इसे बेहद खास बनाता है. यही वजह है कि इसकी कीमत करीब 21 लाख रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है. इसे आमतौर पर ठंडा सर्व किया जाता है और लग्जरी डाइनिंग में शैंपेन या वोडका के साथ परोसा जाता है.

Photo Credit: AI
ब्लूफिन टूना की कीमत करोड़ों तक क्यों पहुंचती है? | Why is Bluefin Tuna So Expensive?
ब्लूफिन टूना दुनिया की सबसे महंगी मछलियों में शामिल है. कई बार इसकी एक मछली करोड़ों रुपये में नीलाम हो चुकी है. सुशी बनाने में इसका खूब इस्तेमाल होता है. इसका स्वाद रिच और बटर जैसा माना जाता है. इसके साथ ही इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन B12, आयरन और सेलेनियम भी पाए जाते हैं, जो हार्ट और ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.
क्या है मात्सुटाके मशरूम और क्यों है इतना महंगा? | Why is Matsutake Mushroom So Expensive?
मात्सुटाके मशरूम जापानी कुकिंग में काफी खास माना जाता है. इसे पाइन मशरूम भी कहा जाता है. इसकी तेज खुशबू, अलहदा स्वाद और टेक्चर की वजह से इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है. यह जापान, कोरिया, भूटान, चीन और नॉर्थ अमेरिका के कुछ हिस्सों में पाइन पेड़ों के पास पाया जाता है. इसकी भी खेती नहीं की जा सकती और इसके प्राकृतिक ठिकाने भी लगातार कम हो रहे हैं. इसकी खुशबू को स्पाइसी, पाइन जैसी और हल्की दालचीनी जैसी बताया जाता है.
इन सभी फूड आइटम्स की एक बात कॉमन है, इन्हें हासिल करना आसान नहीं है. कोई सिर्फ खास मौसम में मिलता है तो किसी की खेती ही नहीं हो सकती. यही रेयरिटी और लिमिटेड उपलब्धता इन्हें दुनिया के सबसे महंगे फूड्स की लिस्ट में शामिल करती है. यही वजह है कि इन चीजों को सिर्फ खाने की नहीं, बल्कि लग्जरी और रॉयल डाइनिंग एक्सपीरियंस की पहचान भी माना जाता है.
इसे भी पढ़ें: Chemical से पके आम की कैसे करें पहचान? ये रही आसान ट्रिक!
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं