Milk With Ghee Benefits: हेल्दी और फिट रहने की सीक्रेट आपकी डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ा हुआ है. अगर आप अपने खाने को हेल्दी और पौष्टिक रखते हैं और साथ ही अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाते हैं, बाहर का खाना कम खाना, फ्राइड फूड्स को एवॉयड करना, शुगप का सेवन सीमित मात्रा में करना, जल्दी डिनर करना और एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करना आपको हेल्दी और फिट बनाए रखने का मंत्र हो सकता है. कई लोग इन सभी टिप्स को फॉलो कर रहे हैं. बता दें कि आपके हेल्दी और फिट रहने का सीक्रेट आपके किचन में छिप हुआ है. वो है देसी घी और दूध. आपको बता दें कि रात को सोने से पहले दूध में देसी घी को मिलाकर पीना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. आइए जानते हैं 15 दिनों तक इसका सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में.
15 दिनों तक सोते समय दूध में घी मिलाकर पीने से क्या होगा? (What changes in body after 15 days of ghee milk?)
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कब्ज
जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उनके लिए दूध के साथ देसी घी का सेवन फायदेमंद हो सकती है. घी और दूध में पाचन एंजाइम्स पाए जाते हैं जो आपके पेट को दुरूस्त रखने और कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
डाइजेशन
दूध के साथ देसी घी का सेवन आपके डाइजेशन को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है. घी में ब्यूरिटिक एसिड पाया जाता है जो डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है.
नींद
15 दिनों तक दूध में देसी घी मिलाकर इसका सेवन करने से नींद बेहतर आती है. दरअसल दूध में ट्रिप्टोफेन नामक एमीनो एसिड पाया जाता है और दूध में ओमेगा-3 फैटी एसिड. ये दोनों ही नींद को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
मजबूत हड्डियां
दूध में कैल्शियम पाया जाता है वही देसी घी विटामिन- डी का अच्छा सोर्स होता है. 15 दिनों तक दूध के साथ देसी घी मिलाकर इसका सेवन करने से हड्डियों को मजबूती और शरीर को ताकत मिलती है.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं