Milk With Ghee: स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना जरूरी होता है. इसलिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है जो विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं. इसलिए ताजे फल, हरी सब्जियों, मेवों और दूध का सेवन किया जाता है. लेकिन आजकल के बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग इन बातों का ध्यान नहीं रख पाते हैं जिसके चलते वो कम उम्र में ही कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. आज हम बात करेंगे पोषक तत्वों से भरपूर दूध की. बचपन से ही घर के बड़े दूध पीने पर जोर डालते थे. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को ताकत देते हैं और इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद माना जाता है. कई लोग दूध में हल्दी, शक्कर मिलाकर पीते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में देसी घी मिलाकर पीना भी बेहद लाभदायी होता है. दूध में देसी घी मिलाकर पीने से शरीर को कई रोगों से दूर रखा जा सकता है. तो आइए जानते हैं दूध में देसी घी मिलाकर पीने के फायदों के बारे में.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1. डाइजेशन
हर रोज दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से डाइजेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है. इसके साथ ही यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है. अगर आपको कब्ज की समस्या है तो ऐसे में दूध में देसी घी मिलाकर पीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
2. इम्यूनिटी
इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए भी दूध में देसी घी मिलाकर इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. यह शरीर की एनर्जी का लेवल बरकरार रखता है. इसके साथ ही आंतों के स्वास्थ्य के लिए भी यह दूध बहुत फायदेमंद होता है.
गेहूं के आटे की जगह इस्तेमाल करें ये सात आटे, वजन और चर्बी ऐसे जाएंगे जैसे कभी आए ही नहीं थे
3. जोड़ों के दर्द में राहत
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी देसी घी में दूध मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है. दरअसल देसी घी में ओमेगा 3 के साथ-साथ ओमेगा 6 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
4. ताकत बढ़ाए
दूध और देसी घी दोनों ही शक्तिशाली खाद्य पदार्थ माने जाते हैं. इन दोनों को साथ में मिलाकर इनका सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और स्टेमिना भी मजबूत हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं