विज्ञापन

दही जमाते वक्त क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती? परफेक्ट दही न बनने की वजह दूध नहीं, तरीका हो सकता है

Dahi Jamane Ka Sahi Tarika: घर पर दही जमाना हर भारतीय रसोई का रोजमर्रा का काम है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दही सही से नहीं जमता. कभी यह पतला रह जाता है, कभी ज्यादा खट्टा हो जाता है, तो कभी ऊपर पानी छोड़ देता है. ऐसे में अक्सर लोग दूध को दोष देते हैं, जबकि असल समस्या तरीका होता है.

दही जमाते वक्त क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती? परफेक्ट दही न बनने की वजह दूध नहीं, तरीका हो सकता है
Dahi Jamane Ka Sahi Tarika
Unsplash

Dahi Jamane Ka Sahi Tarika: घर पर दही जमाना हर भारतीय रसोई का रोजमर्रा का काम है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि दही सही से नहीं जमता. कभी यह पतला रह जाता है, कभी ज्यादा खट्टा हो जाता है, तो कभी ऊपर पानी छोड़ देता है. ऐसे में अक्सर लोग दूध को दोष देते हैं, जबकि असल समस्या तरीका होता है. दही जमाने की प्रक्रिया छोटी जरूर है, लेकिन इसमें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद अहम होता है. सही तापमान, सही जामन और सही जगह का चुनाव ही परफेक्ट दही की कुंजी है. अगर इनमें थोड़ी भी चूक हो जाए, तो दही का स्वाद और टेक्सचर दोनों बिगड़ सकते हैं.

दूध का तापमान सबसे अहम

दही जमाने के लिए दूध का गुनगुना होना जरूरी है. अगर दूध ज्यादा गरम होगा तो उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया खत्म हो सकते हैं. वहीं अगर दूध ठंडा होगा तो दही जमने में समय लगेगा या वह ठीक से सेट नहीं होगा. उबालने के बाद दूध को थोड़ा ठंडा करके ही जामन डालना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

जामन की मात्रा 

दही जमाने में जामन यानी पहले से जमा दही की मात्रा बहुत मायने रखती है. अगर जामन ज्यादा डाल दिया जाए तो दही जल्दी खट्टा हो सकता है. वहीं कम जामन डालने पर दही ठीक से नहीं जमेगा. एक कटोरी दूध के लिए एक छोटा चम्मच जामन काफी होता है.

यह भी पढ़े: गर्मी में बच्चों को क्या खिलाएं? इन बातों पर ध्यान देना जरूरी है

सही जगह पर रखें बर्तन

दही को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए जहां हल्की गर्माहट बनी रहे. ठंडी जगह पर रखने से दही जमने में दिक्कत आती है. सर्दियों में आप इसे किसी ढके हुए बर्तन में या ओवन के अंदर रख सकते हैं.

सही बर्तन का चुनाव भी जरूरी

दही जमाने के लिए मिट्टी या स्टील का बर्तन बेहतर माना जाता है. मिट्टी के बर्तन में दही ज्यादा गाढ़ा और स्वादिष्ट बनता है, क्योंकि यह अतिरिक्त नमी सोख लेता है.

बार-बार चेक करना भी है गलती

कई लोग दही जमाते समय बार-बार उसे हिलाकर या खोलकर देखते हैं. ऐसा करने से दही का सेट होना प्रभावित हो सकता है. एक बार जामन डालने के बाद उसे बिना छेड़े छोड़ देना चाहिए.

अगर आप इन आसान टिप्स को अपनाते हैं, तो हर बार घर पर गाढ़ा, मलाईदार और परफेक्ट दही तैयार कर सकते हैं. अगली बार दही जमाते वक्त इन बातों का ध्यान जरूर रखें और फर्क खुद महसूस करें.

Watch Video:कैसे बनाएं गाजर मटर पुलाव रेसिपी| How To Make Gajar Matar Pulao

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com