विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

सुबह बासी मुंह चबाकर खा लें ये 4 तरह के पत्ते, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

Green Leaves Benefits: सर्व रोग निवारिणी से लेकर विष्णु प्रिया तक, इन 4 तरह के पत्तों को सुबह चबाकर खाने से मिलते हैं कई लाभ.

सुबह बासी मुंह चबाकर खा लें ये 4 तरह के पत्ते, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते
Green Leaves Benefits: बासी मुंह कौन से पत्ते चबाने चाहिए.

Green Leaves Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का खास ख्याल नहीं रख पा रहे हैं, जिसका सीधा असर हमारी इम्यूनिटी, पाचन और स्किन पर देखने को मिलता है. ऐसे में आयुर्वेद और हमारी प्राचीन सिद्ध चिकित्सा पद्धति कुछ ऐसे नुस्खे बताती है जिन्हें अपनाया तो छोटी-मोटी परेशानियों से मिनटों में राहत मिल सकती है. कुछ पत्तियां हैं जिन्हें खाली पेट चबा कर खाया तो तुरंत आराम मिल सकता है. बासी मुंह नीम, तुलसी, मीठा नीम और अजवाइन के पत्ते चबाकर खाने की सलाह दी गई है, जो कई रोगों से बचाने में मदद मददगार हैं. 

इन 4 पत्तों को चबाकर खाने के फायदे- (These 4 Leaves Chewing In Moring)

1. नीम की पत्ती खाने के फायदे- (Neem Ke Patte Ke Fayde)

सुश्रुत संहिता में नीम को 'सर्व रोग निवारिणी' कहा जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, नीम में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण भरपूर मौजूद होते हैं, यह शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है. वहीं, रोजाना सुबह खाली पेट 3-4 नीम की कोमल पत्तियों को चबाकर खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है. नीम की पत्ती स्किन को अंदर से डिटॉक्स करती है, जिससे शरीर में मौजूद सारे टॉक्सिन्स निकल जाते हैं और स्किन भी हेल्दी हो जाती है. वहीं, जिनको पिंपल है, वह डेली रूटीन में नीम की पत्ती को शामिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें ये 1 चीज, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

Latest and Breaking News on NDTV

2. तुलसी के पत्ते खाने के फायदे- (Tulsi Ke Patte Ke Fayde)

चरक संहिता में तुलसी को 'विष्णु प्रिया' का नाम दिया गया है. प्राचीन सिद्ध पद्धति के मुताबिक तुलसी पत्ती खाने से पाचन में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना और सांस की बीमारियों में राहत मिलती है. हालांकि तुलसी के कई फायदे हैं, कुछ लोगों को इसके पत्तों को चबाने से बचना चाहिए, खासकर वे लोग जिन्हें पेट में अल्सर या एसिडिटी की समस्या है.

3. करी पत्ता के फायदे- (Curry Patta Ke Fayde)

आयुर्वेद के अनुसार, मीठी नीम यानि करी पत्ते में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पेट को साफ करने में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट इसे चबाने से पाचक एंजाइम सक्रिय होते हैं, जिससे भोजन का पाचन बेहतर होता है और गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. यह भूख को भी नियंत्रित करता है.

4. अजवाइन के पत्तों के फायदे- (Ajwain Patta Khane Ke Fayde)

अजवाइन के पत्तों को प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर कहा जाता है, क्योंकि इसमें थाइमोल पाया जाता है. यह तत्व अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है, जो मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है. सुबह बासी मुंह अजवाइन चबाने से सांसों में ताजगी आती है और मसूड़ों को भी फायदा मिलता है.

ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण, कारण और इलाज | Brain Tumor In Hindi | Brain Tumor Ke Lakshan, Karan aur Ilaj

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Green Leaves Benefits, Chewing Neem Leaves, Curry Patta Leaves Benefits, Tulsi Leaves Benefits, Ajwain Leaves In Morning, Basi Muh Kaun Se Patte Khaye, Khali Pet Kaun Se Patte Chabane Chhaiye, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com