विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2025

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें ये 1 चीज, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

Lemon Water Benefits: दिन की शुरुआत हमेशा हेल्दी चीजों के साथ करनी चाहिए. अगर आप शरीर को इन समस्याओं से बचाना चाहते हैं, तो खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू को मिलाकर पी सकते हैं.

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें ये 1 चीज, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते
Lemon Water Benefits: सुबह नींबू पानी पीने के फायदे.

Lemon Water Benefits In Hindi: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हमेशा दिन की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक के साथ करनी चाहिए. बहुत से लोग सुबह खाली पेट चाय और कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं. लेकिन खाली पेट इनका सेवन हानिकारक हो सकता है. वहीं अगर आप अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ करते हैं, तो आपको कई लाभ मिल सकते हैं. क्योंकि नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे विटामिन्स मौजूद होते हैं. वजन को कम करने में भी मददगार है इस ड्रिंक का सेवन. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को पीना चाहिए नींबू पानी.

नींबू पानी पीने के फायदे-(Nimbu Pani Peene Ke Fayde)

1. वजन घटाने-

अगर आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू को मिलाकर करते हैं, तो इससे वजन को घटाने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है सुबह खाली पेट गिलोय के रस का सेवन

Latest and Breaking News on NDTV

2. पाचन-

आप पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं तो सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सिक्रेशन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है. जिससे पाचन और पेट गैस की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.

3. मुंह की बदबू-

नींबू एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर है. नींबू पानी का रोज सुबह इस्तेमाल करने से मुंह की दुर्गंध को धीरे-धीरे दूर किया जा सकता है. 

4. एनर्जी-

एनर्जी के लिए नींबू पानी का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है. नींबू पानी पीने से तनाव से लड़ने के लिए भरपूर एनर्जी मिल जाती है और मूड को हल्का और शरीर को एनर्जेटिक बनाया जा सकता है. 

5. इम्यूनिटी-

शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करते हैं. क्योंकि नींबू को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है.

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lemon Water, Lemon Water Ke Fayde, What Happens If You Drink Lemom Water In The Morning, Nimbu Pani Pine Ke Fayde, Lemon Water Benefits, Lemon Water Benefits In Hindi, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com