Chawal Ke Ladoo In Hindi: नवरात्रि और दशहरा के बाद दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं. घरों में अभी से इनकी तैयारी शुरू हो गई है. दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है. दिवाली पर तरह-तरह के मीठे पकवान बनाएं जाते हैं. दरअसल भारत में कोई भी पर्व मीठे के बिना अधूरा माना जाता है. मीठा खाने के शौकीन इस त्येहार का साल भर इंतजार करते हैं. अगर आप मीठा खाना पसंद करते हैं और रेगुलर मिठाई की जगह हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो आप चावल से इस डिश को तैयार कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
चावल के आटे से बने ये लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं और इन्हें आप सिर्फ 15 मिनट से कम समय और कम सामग्री के साथ बना सकते हैं. इन लड्डूओं को बनाने के लिए किसी मावा या चाशनी की जरूरत नहीं हैं. इसके लिए आपको बस चावल के आटे के साथ चीनी का पाउडर, इलाइची पाउडर, नारियल बूरादे और कुछ ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होती है. इन लड्डूओं की खास बात यह कि इसमें घी का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया जाता लेकिन, फिर भी यह खाने में बेहद ही मुलायम और स्वादिष्ट होते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- क्या आपकी भी मिठाई और डिशेज में नहीं आता केसर का परपेक्ट फ्लेवर और कलर, तो ये हैक आ सकता है आपके बड़े काम

कैसे बनाएं चावल के लड्डू- (How To Make Chawal ke Ladoo At Home)
चावल के लड्डूओं बनाने के लिए सबसे पहले चावल के आटे को धीमी आंच पर भूनें. ध्यान रखें इसे ज्यादा नहीं भूनना है, वरना लड्डू सख्त हो जाएंगे. इसके बाद इसमें नारियल का बूरादा, पीसी हुई चीनी का पाउडर, इलाइची पाउडर और मलाई डालनी है. इन सब चीजों को धीमी आंच पर मिलाएं. आंच को बंद कर दें और मिश्रण पर ढक्कन लगा दें जिससे उसमें थोड़ी नमी आ जाए. इससे लड्डू बनाने में आसानी होगी. आप इन्हें कई दिनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं