विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

खाने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें चांदनी चौक के ये 4 फेमस व्यंजन

Chandni Chowk Famous Food: क्या आप भी खाने के शौकीन हैं और बढ़िया स्वाद और फ्लेवर के लिए कही भी जा सकते हैं. अगर आपका जवाब हां है तो एक बार चांदनी चौक जरूर जाएं.

खाने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें चांदनी चौक के ये 4 फेमस व्यंजन
Chandni Chowk Famous Food: चांदनी चौक के फेमस व्यंजन.

Chandni Chowk Famous Food: अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आपको चांदनी चौक की गलियों में एक बार जरूर जाना चाहिए. आपको बता दें कि चांदनी चौक की गलियों का स्वाद दुनिया भर में फेमस हैं. यहां आपको एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन मिलेंगे जिसे खाकर आपका दिल खुश हो जाएगा. चांदनी चौक को सिर्फ खाने के लिए ही नहीं शॉपिंग के लिए भी जाना जाता है. यानि एक साथ आपके कई काम हो सकते हैं. एक फूडी के लिए स्वाद से बेहतर क्या हो सकता है. तो चलिए जानते हैं आपको यहां के किन व्यंजनों का लु्त्फ उठाना चाहिए.

चांदनी चौक के फेमस व्यंजन- (These 4 Chandni Chowk Famous Food)

1. गोल गप्पे-

गोल गप्पे का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. चांदनी चौक में गोलगप्पे के लिए एक बहुत ही मशहूर दुकान है जिसका नाम है बालाजी चाट भंडार है. यहां पर पानी वाले गोलगप्पे नहीं बल्कि चाट वाले गोलगप्पे सर्व किए जाते हैं, यह दुकान गुरुद्वारा शीशगंज के पास है जहां आप इनका चाट खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-  क्या आप जानते हैं खाटू श्याम जी को कब और कौन से रंग का पेड़ा चढ़ाना चाहिए, यहां जानें आसान पेड़ा रेसिपी

Latest and Breaking News on NDTV

2. रबड़ी फालूदा-

रबड़ी फालूदा के लिए फेमस ज्ञानी दी हट्टी चांदनी चौक की सबसे पुरानी दुकानों में से एक है. ओल्ड दिल्ली की दुकान में आप तरह-तरह के राबड़ी फालूदा के अलावा बादाम हलवा, मूंग दाल हलवा, सूजी हलवा भी टेस्ट कर सकते हैं. यहां लोग दूर-दूर से इसे खाने के लिए आते हैं.

3.  दौलत की चाट-

दुनियाभर में फेमस  दौलत की चाट चांदनी चौक के सबसे उम्दा डिश में से एक है. दौलत की चाट का स्वाद चांदनी चौक के अलावा आपको और कहीं नहीं मिल सकता है.

4. नटराज दही भल्ले-

दही भल्ले खाने के शौकीन हैं तो एक बार नटराज दही भल्ले को जरूर ट्राई करें. इसे खाने के लिए लोग ना जाने कहां कहां से आते हैं, ये दही भल्ले काफी लजीज होते हैं. यहां पर आपको टिक्की भी मिलती है, जो कि सिर्फ देसी घी में बनाई जाती है. इसे लाल और हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है, ये दुकान चांदनी चौक की सेंट्रल बैंक के पास मेन रोड परांठे वाली गली में है.

Is COVID-19 Back? क्या महामारी आ रही है, फिर लगेगा 'Lockdown'? | Coronavirus Cases in India | New Covid Variant Explained

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandni Chowk Famous Food, Chandni Chowk Food, Chandni Chowk Famous Food List, Chandni Chowk Famous Daulat Ki Chaat, Chandni Chowk Famous Pani Puri, Chandni Chowk Famous Faluda, Chandni Chowk Famous Dahi Bhalle, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com