Boiled Egg For Health: अंडे का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है. ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एक दिन में कितने और कैसे अंडे का सेवन करना चाहिए. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. क्योंकि अगर आप गलत तरीके से या जरूरत से ज्यादा अंडा खाते हैं, तो इससे फायदा की जगह नुकसान भी पहुंच सकता है. अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. अंडे को डाइट में शामिल कर आप कई समस्याओं से बच सकते हैं. क्योंकि इसमें विटामिन-बी, विटामिन बी12, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन और सेलेनियम जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार है. तो चलिए जानते हैं उबले अंडे खाने के फायदे.
एक दिन में कितने अंडे खाएं- (Ek Din Mein Kitne Ande Khaye)
आमतौर पर अंडे का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. लेकिन एक व्यक्ति को एक दिन में 2 अंडे ही खाने चाहिए. अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो आप कोशिश करें कि एक ही अंडा खाएं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उबला अंडा खाने के फायदे- Boiled Egg Eating Benefits:
1. मसल्स गेन-
रोजना अंडे के सफेद भाग को खाने से प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है. इससे शरीर में मांसपेशियों के निर्माण में भी मदद मिल सकती है. आप नाश्ते में उबला अंडा खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- इन 4 लोगों के लिए रामबाण है इस पत्ते की चाय का सेवन, फायदे जान हैरान हो जाएंगे आप

2. हड्डियों-
विडामिन डी की कमी को दूर करने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप अपने नाश्ते में एक उबला अंडा जरूर शामिल करें. ये हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में मदद कर सकता है.
3. आंखों-
अंडे में भरपूर मात्रा में कैरोटिनायड्स पाया जाता है, जो आंखों की सेहत के लिए जरूरी है. रोजाना एक उबला अंडा खाने से आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है.
Swaad Ka Safar: Jalebi History | जलेबी की तरह ही घुमावदार है उसका इतिहास, जानें जलेबी का कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं