- काले चने के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.
- काला चना विटामिन और मिनरल का एक बड़ा सोर्स है.
- काले चने में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं.
काला चना हमारे भारतीय किचन का एक जरूरी हिस्सा है. कभी उबालकर, कभी अंकुरित कर के तो कभी सब्जियों के साथ पकाकर, किसी न किसी रूप हम इसका सेवन जरूर करते हैं. काला चना न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ा सकता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकता है. काले चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और मिनरल्स के गुण पाए जाते हैं. इतना ही नहीं इसमें विटामिन ए, बी, सी, डी और के साथ ही फॉस्फोरस, पोटैशियम भी पाया जाता है, जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाकर उन्हें हेल्दी रखने में मदद कर सकता है. तो चलिए जानते हैं काला चना खाने के कमाल के फायदों के बारे में.
Black Gram Benefits | काला चना खाने के फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल करें:
काले चने के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. काले चने में मौजूद कार्ब्स पाचन को धीमा करते हैं, जिसके कारण ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है. काले चने में मौजूद कार्ब्स ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं और टाइप -2 डायबिटीज के खतरे को भी कम करते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एनर्जी बढ़ाए:
सुबह के समय मुट्ठी भर भिगोए हुए काले चने का सेवन करने से आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं. इसका नियमित सेवन आपको मजबूत बनाता है और शरीर की कमजोरी को रोकता है. यह एक बेस्ट प्री और पोस्ट वर्कआउट फूड भी है.
Poha With Kala Chana: साधारण पोहा रेसिपी नहीं एक बार ट्राई करें नागपुर स्पेशल तरी पोहा
वेट लॉस:
काले चने में फाइबर होता है जो आपके पेट को अधिक समय तक भरा रखता है और आपको अनहेल्दी स्नैक्स खाने से रोकता है जिससे आपको वजन कम करने में काफी मदद मिल जाती है.
पाचन बेहतर करें:
काले चने में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. यह आपके शरीर को डिटॉक्स करता है और आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. हर दिन इसके सेवन से कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है.
सिर्फ काले चने से बनाएं तीन प्रोटीन रिच स्नैक्स, देेखें रेसिपी वीडियो
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करे:
काले चने में घुलनशील फाइबर होता है जो बाइल एसिड को बांधने में मदद करता है और शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकता है.
दिल को हेल्दी रखें:
काले चने में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो आपकी ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखते हैं. इसके साथ ही इसमें फोलेट और मैग्नीशियम भी होता है, जो हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है.
Soaked Black Gram: भीगे काले चने खाने के 6 कमाल के फायदे
बालों को घना बनाए:
काला चना विटामिन और मिनरल का एक बड़ा सोर्स है जो आपके बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं. साथ ही, यह प्रोटीन से भरपूर होता है जो आपके बालों के रोम को मजबूत रखता है और बालों को झड़ने से रोकता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Onam 2021: केरल के वृद्धाश्रम में राहुल गांधी ने क्लासिक ओणम सद्या का लुत्फ उठाया (See Pics)
Remove Excess Oil From Curries: इस इनोवेटिव हैक के साथ ग्रेवी और करीज में से हटाएं एक्ट्रा तेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं