- अजवाइन को एसिडिटी के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
- जीरा, पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी के इलाज में काफी कारगर है.
- हल्दी को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
Best Home Remedies For Acidity: एसिडिटी एक बहुत ही आम समस्या है जिससे लोगों को हर रोज दो-चार होना पड़ता है. एसिडिटी की समस्या आज के समय में एक आम समस्या बन गई है. एसिडिटी को चिकित्सकीय भाषा में गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफलक्स डिजीज (GERD) के नाम से जाना जाता है. एसिडिटी की समस्या हमारे गलत खान-पान के कारण भी हो सकती है. कई बार ऐसा होता है कि बहुत अधिक मसालेदार खाना खाने से एसिडिटी की समस्या हो जाती है. एसिडिटी होने पर पेट के ऊपरी भाग में जलन व दर्द होना, भूख ना लगना, खट्टी डकार आना और पेट में गैस बनने जैसी परेशानियां होती हैं. अगर आप तले हुए और चटपटे खाने के शौकीन हैं तो आपको भी ये समस्या हो सकती है. बहुत से लोग एसिडिटी की समस्या में दवाओं का सेवन करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि दवाओं का अधिक सेवन इस समस्या को कम करने की जगह और बढ़ा सकता है. एसिडिटी की समस्या में दवाओं के बगैर भी आराम मिल सकता है, वो भी कुछ घरेलू उपायों के अपना कर. तो चलिए आज हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं. जो एसिडिटी की समस्या से राहत दिला सकते हैं.
एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का करें सेवनः
1. जीराः
जीरा एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल हर दिन सब्जी, दाल और रायते के तड़के में इस्तेमाल किया जाता है. जीरा, पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी के इलाज में काफी कारगर है. जीरे को भूनकर काले नमक के साथ खाने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Black Chickpeas Benefits: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है चने का सेवन, जानें 5 जबरदस्त लाभ!

जीरे को भूनकर काले नमक के साथ खाने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है.
2. हल्दीः
हल्दी को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. हल्दी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ प्रदान करते हैं. दही में हल्दी मिलाकर खाने से पेट दर्द, कब्ज, ऐंठन और एसिडिटी से राहत मिल सकती है.
3. तुलसीः
तुलसी एक ऐसा पौधा है जो लगभग हर हिन्दू घर में आपको मिल जाएगा. तुलसी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. आयुर्वेद में तुलसी को बहुत लाभदायक माना जाता है. आपको बता दें कि तुलसी की चाय या तुलसी का काढ़ा सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों के साथ-साथ एसिडिटी की समस्या से भी राहत दिलाने का काम कर सकता है.
4. आंवलाः
आंवले को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है. अगर आपको अक्सर एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो आंवला खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है.
5. अजवाइनः
अजवाइन को एसिडिटी के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अजवाइन पानी पीने से एसिडीटी की समस्या से राहत मिल सकती है. दो चम्मच अजवाइन को एक कप पानी में अच्छी तरह उबाल लें. जब ये पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें. ठंडा होने पर काला नमक मिला कर छान लें और इस पानी को पी लें. इससे एसिडिटी और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है.
6. अदरकः
अदरक को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अदरक की चाय या अदरक का पानी, पीने से सर्दी-जुकाम के अलावा एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिल सकती है. अदरक में पाए जाने वाले तत्व पेट गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत दिला सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Potato For Health: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आलू का करें सेवन, जानें 6 शानदार लाभ!
Lemon Tea Benefits: वजन घटाने और पाचन को बेहतर रखने में मददगार है नींबू की चाय, जानें चार फायदे!
High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं परेशान तो इन 6 चीजों का करें सेवन!
Vegetable Stew Recipe: सर्दियों में केरला स्टाइल वेजिटेबल स्टू रेसिपी को जरूर करें ट्राई, जानें विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं