विज्ञापन

देर रात स्नैकिंग बनती है मोटापा-तनाव की वजह, आप करते हैं ये गलती? जानें रात में कितने बजे के बाद नहीं खाना चाहिए?

Late‑night Snacking Side Effects: आप रात में कितने बजे खाते हैं खाना? सोने से कितने घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए? आइए जानते हैं देर खाना सेहत के लिए कितना खतरना है और इसे कैसे सुधारें.

देर रात स्नैकिंग बनती है मोटापा-तनाव की वजह, आप करते हैं ये गलती? जानें रात में कितने बजे के बाद नहीं खाना चाहिए?
नेशनल हेल्थ मिशन ने लोगों को आधी रात में कुछ भी खाने से परहेज करने की सलाह देता है

Best Time to Stop Eating: बहुत से लोगों को आधी रात में भोजन करने की आदत होती है, उन्हें उसी समय कुछ न कुछ खाने की तलब लगती है. यह आदत न केवल मोटापा बढ़ाती है, बल्कि नींद खराब करती है और पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचाती है. इससे पेट भले ही भर जाता हो मगर सेहत को यह कई समस्या दे सकता है. नेशनल हेल्थ मिशन ने लोगों को आधी रात में कुछ भी खाने से परहेज करने की सलाह देता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, देर रात या सोने से ठीक पहले भोजन करना या स्नैकिंग करना सेहत के लिए बहुत हानिकारक है. 

देर रात भोजन क्यों नहीं करना चाहिए? | Why Should One Not Eat Late at Night?

1. धीमा मेटाबॉलिज्म

हेल्थ मिशन के मुताबिक, रात में शरीर को आराम और रिकवरी की जरूरत होती है न कि एक्स्ट्रा कैलोरी की. जब हम सोने के समय के करीब भोजन करते हैं, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है

2. अपच की दिक्कत

खाना ठीक से पच नहीं पाता और कैलोरी के रूप में जमा हो जाता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है. इससे मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. ऑलओवर हेल्थ पर असर

देर रात स्नैकिंग नींद को भी बुरी तरह प्रभावित करती है. भारी या मीठा भोजन खाने से एसिड रिफ्लक्स, अपच और नींद में खलल की समस्या हो सकती है. अच्छी नींद न आने से थकान, चिड़चिड़ापन, कमजोर इम्युनिटी और मानसिक तनाव बढ़ता है. लंबे समय तक यह आदत डिप्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी न्योता दे सकती है.

सोने से कितने घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए?

मोटापा रोकने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए एक्सपर्ट कुछ सरल सुझाव देते हैं, जैसे रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खा लें.

रात में कितने बजे के बाद खाना नहीं खाना चाहिए?

रात 8-9 बजे के बाद कुछ भी न खाएं, खासकर चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट, आइसक्रीम या तला-भुना. अगर बहुत भूख लगे तो एक गिलास दूध ले सकते हैं. दिन में संतुलित भोजन करें, ताकि रात में भूख कम लगे. रेगुलर एक्सरसाइज और समय पर सोने की आदत डालें.

वजन कंट्रोल के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है. छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से मोटापे को आसानी से रोका जा सकता है. देर रात भोजन करने की आदत छोड़कर बेहतर पाचन, गहरी नींद और फिट शरीर पाया जा सकता है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Late‑night Snacking, Night Eating Obesity, Stress From Late Eating, When To Stop Eating, Best Time To Stop Eating, No‑eat After 8 pm, Night Snack Weight Gain, Healthy Evening Eating, Avoid Midnight Snacks, Cut Late Night Calories
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com