- पपीते के पत्तों को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है.
- पपीते के पत्तों को सबसे ज्यादा डेंगू वायरस में इस्तेमाल किया जाता है.
- पपीता को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है.
Benefits Of Papaya Leaf Juice: पपीता एक ऐसा फल है जो आसानी से बाजार में मिल जाता है. पतीते को कच्चा और पका दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. इतना ही नहीं पपीते के बीज और पत्तों को भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. पपीते के पत्तों के जूस का सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं. पपीते के पत्ते में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई के साथ−साथ एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फलेवोनोइड्स, कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं. पपीते के पत्तों को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. इतना ही नहीं पपीते के पत्तों को औषधीय गुणों से भी भरपूर माना जाता है. पपीते के पत्तों को सबसे ज्यादा डेंगू वायरस में इस्तेमाल किया जाता है. पपीते के पतों के जूस का सेवन करने से प्लेटलेट बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
पपीते के पत्तों का जूस पीने के फायदेः (Health Benefits Of Drinking Papaya Leaf Juice)
1. डेंगूः
डेंगू की बीमारी में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है पपीते के पत्तों का जूस. ये जूस इस बीमारी से लड़ने में मदद कर सकता है. इसके अलावा ये बुखार की वजह से गिरती प्लेटलेट्स और शरीर में हो रही कमजोरी को दूर करने में भी मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

डेंगू की बीमारी में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है पपीते के पत्तों का जूस. Photo Credit: iStock
2. पाचनः
पपीता को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ पपीता ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी पाचन में मददगार माने जाते हैं. पपीते के पत्तों के जूस का सेवन करने से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है. इसमें पाए जाने वाले एंजाइम खाने को जल्दी पचाने का काम कर सकते हैं.
3. पीरियड्सः
महिलाओं को अक्सर पीरियड्स के समय कई समस्याएं होती हैं. पीरियड्स की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप पपीते के पत्तों का काढ़ा बना के पी सकती हैं.
4. इम्यूनिटीः
पपीते के पत्तों के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के अलावा इंफ्केशन की समस्या को भी दूर किया जा सकता है. इस जूस को पीने से खून में वाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को बढ़ाया जा सकता है.
5. आयरनः
पपीते के पत्तों का जूस पीने से आयरन की कमी को भी दूर किया जा सकता है. क्योंकि ये ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ा सकता है. अगर आपके अंदर आयरन की कमी है तो आप पपीते के पत्तों के जूस का सेवन कर सकते हैं.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं