Health Benefits of Sesame Seeds: एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ई और विटामिन बी6 जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर तिल हमारे संपूर्ण सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. फिजिकल हेल्थ के अलावा तिल का सेवन आपके स्किन और बालों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है. सफेद तिल (Safed Til) और काला तिल (Kale Til) दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है.
हालांकि, काले तिल को सफेद तिल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पौष्टिक माना जाता है और यह ज्यादा महंगा भी होता है. काले तिल में थोड़ी सी कड़वाहट होती है वहीं सफेद तिल में क्रंच के साथ-साथ हल्की मिठास होती है जिस वजह से लोग सफेद तिल का कंजम्पशन भी ज्यादा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सेहत के लिए तिल के फायदे (Health benefits of sesame seed)
हार्ट हेल्थ के लिए बेहतरीन
कई रिसर्च में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में तिल को फायदेमंद पाया गया है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम कंटेंट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होता है. तिल में मौजूद विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स आर्टरीज में प्लाग के बिल्ड अप को कम करने में मदद करती है.
कोलेस्ट्रोल को करता है कम
काले तिल में फाइटोस्टेरॉल नाम का एक कंपोनेंट होता है जो कोलेस्ट्रोल के खून में कोलेस्ट्रॉल को कम कर देती है.
एनीमिया में फायदेमंद
तिल की एक और खूबी यह है कि यह एनीमिया से छुटकारा पाने में मददगार साबित हो सकता है. रोस्टेड तिल में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है. इसके अलावा तिल में मिथियोनाइन और सिस्टाइन नाम के दो एमिनो एसिड भी होते हैं जो प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट में आमतौर पर नहीं पाए जाते हैं.
यह भी पढ़ें : पेट पर जमी जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान उपाय, मोटापे को जल्द ही कहेंगे अलविदा
ब्लड शुगर
तिल में प्रोटीन की उच्च मात्रा, गुड फैट और लो कार्बोहाइड्रेट ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार हो सकती है. हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर नियंत्रित करने के लिए तिल को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
कब्ज से छुटकारा
तिल पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखने में मददगार होती है. तिल को अपनी डाइट में शामिल कर के आप कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है. कब्ज दूर करने के साथ-साथ इसमें मौजूद हाई-फाइबर पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है.
स्किन के लिए फायदेमंद
सेहत के अलावा तिल स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है. जिंक की मौजूदगी के कारण दूध और मलाई के साथ इसके पेस्ट से स्किन में ब्राइटनेस आती है. तिल के तेल का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी किया जाता है. इसमें मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से एजिंग के साइन को कम किया जा सकता है.
हेयर फॉल रोकने में मददगार
तिल स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद एंटी-फंगल प्रोपर्टीज से स्कैल्प हेल्थ बेहतर होती है और डैंड्रफ की समस्या भी दूर हो जाती है. तिल में मौजूद बायोएक्टिव सब्सटैंस हेयर लॉस रोकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं