- अनार एक ऐसा फल है जो सिर्फ स्वाद से भरपूर है.
- अनार को पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
- अनार को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है.
Benefits Of Eating Pomegranate: अनार को सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. अनार न्यूट्रिएंट्स का भंडार है. औषधीय गुणों से भरपूर अनार को कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि अनार में फ्लैवेनॉइन, फेनॉलिक्स, विटामिन सी, फाइबर, विटामिन के,और बी, आयरन, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे गुण पाए जाते हैं. इतना ही नहीं अनार (Benefits Of Pomegranate) में काफी मात्रा में पोटेशियम भी होता है जो डिलीवरी के दौरान होने वाले दर्द, और प्री-मेच्योर डिलीवरी के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है. अनार में आयरन मौजूद होने से ये शरीर में होने वाली खून की कमी से भी बचाने में मदद कर सकता है. इसके अलावा अनार को पाचन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. तो चलिए आपको अनार खाने से होने वाले फायदे बताते हैं.
अनार खाने के फायदेः (Health Benefits Of Eating Pomegranate)
1. इम्यूनिटीः
अनार के दानों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल व एंटीवायरल गुण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. आप इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए अनार के जूस का भी सेवन कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए अनार के जूस का भी सेवन कर सकते हैं. Photo Credit: iStock
2. पाचनः
अनार में एंटी-हेलिकोबैक्टर पाइलोरी प्रभाव पाया जाता है. हेलिकोबैक्टर पाइलोरी एक प्रकार का बैक्टीरिया है, जो पेट में पाया जाता है. अनार का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है.
3. हार्टः
अनार को हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है. अनार में एंटीहाइपरटेंसिव के साथ ही एंटीएथीरियोजेनिक (धमनियों में फैट के जमाव को रोकने वाला) गुण पाया जाता है, जो हार्ट के लिए अच्छा माना जाता है. इतना ही नहीं अनार का सेवन कर बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.
4. डायबिटीजः
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए अनार का सेवन फायदेमंद हो सकता है. अनार में एंटीडायबिटिक गुण पाया जाता है. अनार के जूस में मौजूद शुगर भी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है.
5. एनीमिया
अनार को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है. एनीमिया की समस्या से परेशान लोगों के लिए अनार का सेवन फायदेमंद हो सकता है. अनार आयरन की कमी को दूर करने के साथ रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने का काम किया जा सकता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं