- एप्पल साइडर विनेगर का नेचर एसिडिक होता है.
- वजन घटाने में मददगार है एप्पल साइडर विनेगर.
- दिल को दुरुस्त रखता है एप्पल साइडर विनेगर.
Benefits Of Apple Cider Vinegar: एप्पल साइडर एक प्रकार का सिरका है. जिसे सेब के रस से बनाया जाता है. एप्पल साइडर विनेगर अधिकतर घरों में इस्तेमाल किया जाता है. इसको सेब के रस को फर्मेंट करके बनाया जाता है. इसको सेब के सिरके के नाम से भी जाना जाता है. आपको बता दें कि एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) को बनाने के लिए चीनी को शराब में बदलकर उसमें खमीर मिलाया जाता है. एप्पल साइडर सिरका का उपयोग औषधीय रूप से भी किया जाता है. इसका इस्तेमाल कई प्रकार के व्यंजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. स्वाद को बढ़ाने के अलावा ये वजन घटाने में भी मददगार माना जाता है. इतना ही नहीं इसमें विटामिन बी और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए हम आपको एप्पल साइडर विनेगर से होने वाले फायदे बताते हैं.
एप्पल साइडर विनेगर के फायदेः
1. डाइजेशन में मददगारः
अगर आपको डाइजेशन की समस्या है जो आप सिरके का सेवन कर सकते हैं. एप्पल साइडर विनेगर का नेचर एसिडिक होता है और ये उन लोगों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है जिनको गैस की समस्या रहती है. यह खाने को पचाने और डाइजेशन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अगर आपको डाइजेशन की समस्या है जो आप सिरके का सेवन कर सकते हैं. Photo Credit: iStock
2. दिल की सेहत में मददगारः
दिल को सेहतमंद रखने में मददगार है एप्पल साइडर विनेगर. इसका इस्तेमाल करने से हृदय स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है. इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद मिल सकती है.
3. मोटापा में मददगारः
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आप सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं. यह आपको कम कैलोरी खाने में मदद कर सकता है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.
4. ब्लड शुगर में मददगारः
ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है एप्पल साइडर का सेवन. एप्पल साइडर विनेगर इंसुलिन के प्रति हमारी सेंसिटिविट को मैनेज करता है, इसलिए ये ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज कर सकता है.
5. डायबिटीज में मददगारः
सीमित मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर का सेवन डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है. एप्पल साइडर विनेगर में एंटी-डायबिटिक और एंटी-ग्लाइसेमिक प्रभाव पाया जाता है. जो डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
डॉक्टरों ने कहा था Count Your Days,अब कैंसर को हरा खुशियां गिन रहा है अमित
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं